KBP Times

प्रदेश में राखी का त्योहार, राजभवन में मना रक्षाबंधन, Deputy CM दिया कुमारी राखी बांधने में रहीं सक्रिय

Rakhi celebration in politics

Rakhi : राखी का त्योहार आज प्रदेशभर में उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। राजनीति में भी राखी के रंग नजर आए। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित सभी सांसदों, विधायकों, नेताओं के घरों पर राखी बांधने और बंधवाने का सिलसिला जारी है।

राज्यपाल ने बंधवाई राखी

लोकभवन में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की कलाई पर राखी बांधी। राज्यपाल बागडे ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया।

दिया कुमारी रहीं सबसे अधिक एक्टिव

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रक्षाबंधन पर सबसे अधिक एक्टिव रहीं। आज साउथ वेस्टर्न कमांड के अधिकारी एवं वीर जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के असीम स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के आवास पर जाकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तिलक लगाया, राखी बांधी और मुंह मीठा कराया।

लोकसभा अध्यक्ष को बांधी राखी

कोटा के सुल्तानपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को राखी बांधने के लिए बहनों में होड़ लग गई। राखी से पहले स्पीकर ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी किया।

यह भी पढ़ें –जयपुर सेंट्रल जेल में राखी लेकर पहुंची बहनें, दो मिनट की मुलाकात में हुईं भावुक

यह भी देखें – गोबर से बनी अनोखी गोमय राखी। बीज से उगेगा पौधा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2