KBP Times

जयपुर में राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत राज्य-स्तरीय स्वच्छता सप्ताह का आयोजन, CM भजनलाल बोले- मन में जो इच्छाशक्ति…

Rajasthan Day 2026

Rajasthan Day 2026: राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma)ने आज शनिवार को ‘राजस्थान दिवस’ समारोह के अंतर्गत आयोजित राज्य-स्तरीय स्वच्छता सप्ताह में भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा ने कहा कि आप सभी के मन में जो इच्छाशक्ति है और जो देश के प्रति, समाज के प्रति, शहर के प्रति, स्वच्छता के प्रति मेरा अटूट विश्वास है, उस अटूट विश्वास को लेकर आप चल रहे हैं. क्योंकि आप सभी को पता है, हमारा राजस्थान, राजपूता राजस्थान विभिन्न रियासतों के नाम से जाना जाता था. जब इसका एकीकरण हुआ देश के तत्कालिन गृहमंत्री सरकार वल्लभभाई पटेल ने इसका एकीकरण करते हुए राजस्थान की स्थापना की. देश भले ही वो 30 मार्च 1949 थी लेकिन उन्होंने जिस घड़ी में राजस्थान की स्थापना की वो शुभ मुहूर्त भारतीय नव वर्ष की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रेवती नक्षत्र वृहद राजस्थान की स्थापना की थी.

19 मार्च को मनाया जाएगा राजस्थान दिवस
सीएम भजनलाल शर्मा ( Bhajanlal Sharma) ने कहा कि ये हमारे लिए आवश्यक है आप सभी जानते हैं कोई भी मुहूर्त कोई भी अच्छा काम करते हैं हमारा वो तिथि और गृह नक्षत्र में होना चाहिए. ये हम पूरी तरह से देखते हैं इसलिए हमने पिछली बार राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाने का निर्णय लिया था. क्योंकि सरदार पटेल हमारी भारतीय संस्कृति पर विश्वास करते थे. आज भी ज्ञषि-मुनियों का जो संकल्प है हम उसके आधार पर काम करते हैं. हमने परंपराओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस मनाएंगे. इसी क्रम में इस वर्ष 19 मार्च को गौरवशाली दिवस पूरे प्रदेश में हर्ष-उल्लास से मनाया जाएगा.

“स्वच्छता से बहुत लाभ मिलने वाला है”
वहीं राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर (Madan Rathore) ने कहा कि इस बार राजस्थान ने भी एक पखवाड़ा मनाया है. जिसमें आज अल्बर्ट हॉल जयपुर से शुरूआत हुई है. इसी प्रकार से स्वच्छता अभियान चलाकर प्रत्येक जिले में भी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. स्वच्छता से बहुत लाभ मिलने वाला है. इसे ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री ने आज कार्यक्रम की शुरूआत की है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

2

2