KBP Times

“पर्ची वाले मुख्यमंत्री भला नहीं कर सकते…” जयपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने CM भजनलाल पर कसा तंज

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराएंगे फिर हम राजस्थान में आएंगे. यह मानकर चलिए कि जब भाजपा मुद्दों से हारने लगती है तब वह संस्थाओं के पीछे से छिपकर वार करती है. अब CBI और ED के नाम पर उनका पर्दाफ़ाश हो गया है. चुनाव आयोग किसी पर कार्रवाई नहीं कर रहा है. जब वह कार्रवाई नहीं कर रहा है तो आप समझ लीजिए कि वह सरकार के साथ है. जहां भाजपा है वहां पीड़ा है और जहां पीड़ा है वहां PDA है. इसलिए PDA के पौधे मैं यहां लगाने आया हूं.

“चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है”
वहीं अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है. पूरे उत्तर प्रदेश के जितने बाइ इलेक्शन हुए उसमें भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर इलेक्शन कमीशन ने काम किया. यूपी की जो अभी वोटर लिस्ट आई है, जब भारतीय जनता पार्टी मुद्दों से हारने लगती है तो इंस्टीट्यूशंस के पीछे छुपकर वार करती है. भारतीय जनता पार्टी इलेक्शन कमीशन से मिलकर चुनाव लड़ रही है. PDA सामाजिक न्याय का राज लाने के लिए काम करता रहेगा. बंगाल में भी ममता बनर्जी ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रहीं हैं.

यह भी पढ़ें: नदबई में अपराधिक घटनाओं के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद, कांग्रेस ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने पर भी बोले अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे इंडिया गठबंधन के बहुत सारे साथियों की कोशिश थी कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनकर रिटायर होते लेकिन अब सुनने में आ रहा है और यह लग रहा है कि वे राज्यसभा के सदस्य के रूप में रिटायर हो जाएंगे.

अखिलेश यादव ने CM भजनलाल पर कसा तंज
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव से पूछा गया कि राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अभी हाल ही में बयान दिया है कि मैं अपने लिए कुछ नहीं कर सकी तो तुम्हारे लिए क्या करूं. इसपर सपा अध्यक्ष ने कहा कि यहां की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होती तो ज्यादा तरक्की होती, पर्ची वाले मुख्यमंत्री किसी का भला नहीं कर सकते.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2