KBP Times

Rajasthan Weather: बारिश से होगा नए साल का स्वागत, कोहरे के साथ बढ़ेगी सर्दी

Rajasthan Weather News

Rajasthan Weather News: राजस्थान में पिछले सालों के मुकाबले दिसंबर कड़ाके की सर्दी वाला नहीं रहा. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश की चेतावनी दी है. उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण 31 दिसंबर 11 जिलों में बारिश की संभावना है. बारिश के साथ-साथ घने कोहरे और हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार सुबह भरतपुर, अलवर, सहित शेखावटी क्षेत्र में भी घना कोहरा रहा. इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही.

राजस्थान में कहां-कहां होगी बारिश

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, एक स्ट्ऱॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है. जिसके असर से 31 दिसंबर से बीकानेर, अजमेर संभाग, जोधपुर के अलावा शेखावटी एरिया में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 1 जनवरी को जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की बारिश की गतिविधियां हो सकती है. 1 जनवरी की शाम से प्रदेश में घने कोहरा पड़ने की संभावना है. इसके बाद अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा रहेगा और सर्द हवा चलने की संभावना है.

उत्तर-पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा रहा

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा रहा, कई जिलों में कमजोर धूप रही और दिन के अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट भी देखी गई. हनुमानगढ़, अलवर करौली में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. करौली में सबसे ठंडा दिन रहा, यहां अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

नए साल पर बारिश की संभावना

राजस्थान में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. नए साल पर बारिश की संभावना जताई जा रही है. उत्तरी हवाओं के प्रभाव से कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान देखने को मिला. बीकानेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, चूरू सहित कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे. सर्द हवाएं भी बनी रहीं. करौली, माउंट आबू, हनुमानगढ़ फतेहपुर (सीकर) समेत कई क्षेत्रों में ओस की बूंदें भी जमी दिखाई दी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2