KBP Times

वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर राजस्थान BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Madan Rathore

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़ की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि वीर सावरकर महान देशभक्त थे. इस देश को आजाद कराने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही. उन्हें काला पानी की सज़ा भी दी गई, उन्हें अनेक बार सज़ा दी गई. उन्होंने बहुत यातनाएं सही. अंडमान और निकोबार में उन्हें कालकोठरी में रखा गया, फिर भी वे हताश नहीं हुए और संघर्ष करते रहे. ऐसे महानपुरुष को भारत रत्न देना चाहिए.

“उन्होंने पूरा इतिहास पढ़ा नहीं”
सांसद मदन राठौड़ ने आगे कहा कि कुछ लोग विरोध करते हैं उन्होंने पूरा इतिहास पढ़ा नहीं. गलतफमियां पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वास्तव में वे(वीर सावरकर) महापुरुष थे, देशभक्त थे, क्रांतिकारी थे, संघर्षशील थे, बुद्धिमान थे सारी तरीके उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए सारे तरीके अपनाएं.

यह भी पढ़ें: वीर सावरकर पर RSS चीफ भागवत के बयान पर सियासत तेज, विपक्षी पार्टियों का BJP पर हमला

क्या बोले थे मोहन भागवत?
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अगर वी.डी. सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इस अवॉर्ड की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि वीर सावरकर लाखों दिलों पर राज करते हैं. वहीं सावरकर को भारत रत्न देने में हो रही देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं उस कमेटी में नहीं हूं, लेकिन अगर मैं किसी ऐसे व्यक्ति से मिलूंगा जो उसमें है तो मैं उनसे पूछूंगा. अगर स्वतंत्र वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो भारत रत्न की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. उस प्रतिष्ठा के बिना भी वे लाखों दिलों पर राज करते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि कई बार मांग किए जाने के बावजूद सावरकर को भारत रत्न देने की कोई बात नहीं हुई. इनमें से कई मांगें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से की गई है. महाराष्ट्र में बीजेपी ने 2019 के चुनावों से पहले सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया था, लेकिन सरकार की तरफ से कोई औपचारिक बयान अभी तक नहीं आया है.

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cast in Election

निकाय चुनाव 2026: जातीय गणित के बीच मतदाता की पसंद कहां ,आरक्षण की लॉटरी के बाद बड़ा सवाल ?

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

2

2