KBP Times

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

US Tariff

US Tariff: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाते ने कहा कि सरकार को हमें बताना चाहिए कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने आपके ऊपर 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, तो फिर आप अमेरिकी टैरिफ को शून्य क्यों करेंगे? आप रूस से तेल खरीदना क्यों बंद करेंगे. आप 500 बिलियन डॉलर का सामान क्यों खरीदेंगे. आप किसानों की तबाही क्यों करेंगे, वहां से सामाना मंगवाकर. इन सब सवालों का जवाब सरकार जरूर दे.

“अमेरिका की तिजोरी में किसान-व्यापारियों का हित रखा गया”
वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने US टैरिफ पर US सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा कि मैं अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय का सम्मान करता हूं और कहना चाहता हूं कि जो टैरिफ लगाया गया वह गलत था. अमेरिकी राष्ट्रपति को अधिकार नहीं था, मैं मांग करता हूं कि अमेरिका को इसे वापस करना चाहिए. उन्होंने(डोनाल्ड ट्रंप) यह भी कहा कि टैरिफ से अमेरिका को फायदा होगा. कांग्रेस इसका विरोध करती है. अमेरिका की तिजोरी में जो किसान, छोटे व्यापारियों का हित रखा गया है हम इसका विरोध करते हैं.

“सत्ता में बैठे लोगों को सच बोलना चाहिए”
इसके अलावा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि अमेरिकी उच्च न्यायालय का जो फैसला आया है वह दर्शाता है कि जो संवैधानिक अदालते हैं उन्हें जो लोग सत्ता में हैं उनसे सच बोलना चाहिए. चाहे कोई कितना भी ताकतवर हो, कानून सबसे ऊपर है. यह फैसला बाकी मुल्कों के संवैधानिक अदालतों के लिए एक संदेश है कि ट्रंप सरकार की तरफ से दोबारा यह दलील दी गई है कि वे जो टैरिफ है उसे बरकरार रखेंगे, यह मामला फिर से उच्चतम न्यायालय में जाएगा. जिस तरह से यह टकराव बढ़ रहा है, अगले 36 महीने में यह अमेरिका को एक नई दिशा और दशा देगा.

यह भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

“किसानों के साथ बहुत बड़ा छल और धोखा है”
महाराष्ट्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि व्यापार समझौते को लेकर कोर्ट की कोई टिप्पणी नहीं है. आज की तारीख में 18% टैरिफ हमारे देश पर लगा है. अमेरिका से जो निर्यात होकर आएगा उसपर 0% है, यह देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा छल और धोखा है. अगर अमेरिका से इतना उत्पाद आएगा तो यहां के किसानों को तो अपने उत्पाद पर 1000, 1500 भी नहीं मिलेंगे तो आत्महत्या के अलावा उनके अलावा कोई रास्ता नहीं रहेगा. यह बहुत गंभीर विषय है और बड़ा धोखा है और इसके लिए कांग्रेस ने पूरे देश के किसानों के साथ खड़े रहने का निर्णय लिया है.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2