KBP Times

आज जयपुर में राष्ट्रपति का धार्मिक दौरा: 1008 कुंड हनुमान महायज्ञ और रामकथा समापन में होंगी शामिल

President Draupadi Murmu:आज जयपुर में राष्ट्रपति का धार्मिक दौरा, 1008 कुंड हनुमान महायज्ञ और रामकथा समापन में होंगी शामिल

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (16 जनवरी 2026) एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुंच रही हैं। वे रामानंद मिशन द्वारा आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में शामिल होंगी, जो सीकर रोड स्थित नींदड़ हाउसिंग स्कीम, हरमाड़ा में चल रहा है। यह महायज्ञ 8 जनवरी से शुरू हुआ है और जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सानिध्य में श्री राम कथा के समापन के साथ संपन्न होगा। राष्ट्रपति का यह दौरा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के जन्मदिन के अवसर पर और भी विशेष महत्व रखता है।

इस धार्मिक कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी राष्ट्रपति के साथ शामिल होंगे। नींदड़ को ‘लघु अयोध्या’ की तरह सजाया गया है, जहां मंत्रों की गूंज और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। यह दौरा राजस्थान के आध्यात्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देगा। वही राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जयपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वीआईपी मूवमेंट के कारण सीकर रोड, हरमाड़ा इलाके और आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है

राष्ट्रपति का कार्यक्रम (आज का शेड्यूल):

  • दोपहर 1:40 बजे: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी (स्पेशल विमान से)।
  • दोपहर 2:10 बजे: सड़क मार्ग से सिविल लाइंस स्थित लोक भवन पहुंचेंगी।
  • दोपहर 3:50 बजे: लोक भवन से रवाना होकर शाम 4:20 बजे नींदड़ हाउसिंग स्कीम, हरमाड़ा पहुंचेंगी।
  • शाम: 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में शामिल होंगी और श्री राम कथा के समापन समारोह में भाग लेंगी।
  • शाम 5:50 बजे: कार्यक्रम समाप्ति के बाद जयपुर एयरपोर्ट से पालम एयरपोर्ट, दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन :

ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी के अनुसार राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu) के वीआईपी मूवमेंट और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के कारण दोपहर बाद जयपुर शहर में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए सड़कें रोकी जा सकती हैं। मुख्य बदलाव निम्नलिखित हैं:

  • न्यू सांगानेर रोड, एक्सप्रेस हाई-वे और सीकर रोड पर दोपहर बाद ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जा सकता है।
  • इन सड़कों पर वाहन पार्क न करें।
  • अजमेर रोड से एक्सप्रेस हाई-वे जाने वाले भारी वाहन रिंग रोड का उपयोग करें।
  • सीकर रोड से आने वाले भारी वाहन टोडी मोड़ से पहले न्यू टीपी नगर होकर दौलतपुरा एक्सप्रेस हाई-वे की ओर जाएं।
  • दिल्ली रोड से अजमेर एक्सप्रेस हाई-वे आने वाले भारी वाहन चंदवाजी होकर दिल्ली रोड ट्रांसपोर्ट नगर के रास्ते जाएं।
  • एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों की आवाजाही बिना रुकावट जारी रहेगी।

प्रशासन, पुलिस और ट्रैफिक विभाग पूरी तरह अलर्ट पर हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। आमजन से अपील है कि ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2