KBP Times

कृषि मंत्री के स्वागत में जोरदार हर्ष फायरिंग, किरोड़ी बोले- ऐसा लगा जैसे ईरान की मिसाइल हो

Kirodi Lal Meena

Kirodi Lal Meena: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का दौसा दौरे के दौरान जोरदार स्वागत किया गया. मीणा के स्वागत में पुलिस के सामने जमकर हर्ष फायरिंग की गई. फायरिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि 4 लोग बंदूक हाथ में लेकर घूम रहे हैं. जिनमें से तीन लोगों ने एक-एक कर फायर किए.

पूरा मामला महवा क्षेत्र के समलेटी गांव का है. कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा अस्पताल का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मंत्री के स्वागत में हर्ष फायरिंग की. इस दौरान वहां सीओ मनोहर लाल मीणा और दो अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.

ऐसा लगा जैसे ईरान-इजरायल में तोप चल रही हो- मीणा
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भी हर्ष फायरिंग का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मैं समलेटी कई बार आया हूं, लेकिन स्वागत कभी नहीं हुआ. तोपें चल रही थी तो ऐसा लगा जैसे ईरान की मिसाइल हो. इजरायल-अमेरिका के क्लस्टर बम चल रहे हों. देसी बंदूक लेकर भी हमारे जवान साथी स्वागत कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: गहलोत बोले- मोदी पर ट्रंप के कमेंट से शर्म आती है, प्रधानमंत्री की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हर्ष फायरिंग पर महवा के सीओ मनोहर लाल मीणा ने कहा कि कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के स्वागत में मेरी ड्यूटी लगी थी. स्वागत के दौरान हथियारों से गंधक और पोटास से फायरिंग की गई थी. इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ महवा थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि हथियार वैध थे या अवैध.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने आखिरकार किया सरेंडर

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने आखिरकार किया सरेंडर, लंबे समय से विशेष ACB टीम को दे रहे थे गच्चा

Maharashtra News

नासिक में IT कंपनी की 8 महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप, 6 गिरफ्तार, मंत्री राणे बोले-जिहादी मिलकर साजिश रचते हैं…

US-Israel-Iran War

ईरान का अमेरिका पर सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ने का आरोप, ट्रंप बोले- अभी ईरान में तैनात रहेगी आर्मी…

Rajasthan Governor: भारत को युद्ध से कोई फर्क नहीं पड़ता

नवकार महामंत्र दिवस पर राज्यपाल का बयान: भारत को युद्ध से कोई फर्क नहीं पड़ता

PM Narendra Modi

बीरभूम में PM मोदी ने CM ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- “..वो मानवता के माथे पर कलंक…”,

Jyotish Religious

रास्ते में मिला नोट या सिक्का….आपके लिए कितना शुभ-अशुभ

IAS Tina Dabi

टीना डाबी की सलाह से बदली काजल की किस्मत, पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर बनीं IPS

Google Pixel 10 Technology

Google Pixel 10 खरीदना चाहते है तो अब मौका, धमाकेदार छूट, उठाएं फायदा

Narendra Modi

“सिर्फ घुसपैठियों की ‘फैक्ट्री’ फली-फुली…” बंगाल में TMC सरकार पर जमकर भड़के PM मोदी