KBP Times

गहलोत बोले- मोदी पर ट्रंप के कमेंट से शर्म आती है, प्रधानमंत्री की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

Jaipur News: गहलोत बोले- मोदी पर ट्रंप के कमेंट से शर्म आती है
Jaipur News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए कमेंट से उन्हें शर्म आती है। उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग पार्टियों से हैं, लेकिन मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। उनकी बेइज्जती किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
ट्रंप के बयान पर गहलोत की तीखी प्रतिक्रिया
गहलोत ने कहा, “ट्रंप कह रहे हैं कि मोदी मुझे खुश करने में लगे हुए हैं और मैं मोदी का पॉलिटिकल कैरियर खत्म कर सकता हूं। यह हिम्मत किसी राष्ट्रपति की हो और हम चुप रहें, यह क्या है?” उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर जितनी बात की जाए, उतनी कम है। गहलोत जयपुर (Jaipur News ) में दांडी मार्च समापन की शांति सभा को संबोधित कर रहे थे।

युवा पीढ़ी को सही-गलत कहना सीखना चाहिए

गहलोत ने युवा पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि देश में हो रही घटनाओं पर चुप न रहें। उन्होंने कहा, “युवाओं को सही को सही और गलत को गलत कहना सीखना चाहिए। आजकल लोग कुछ भी हो जाए चुप रहते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर हम गलत को गलत नहीं कहेंगे तो देश का नुकसान होगा।”उन्होंने राहुल गांधी द्वारा संविधान बचाने की बात को सही ठहराते हुए कहा कि संविधान कमजोर हुआ तो हम कहां रहेंगे। युवाओं को वर्तमान हालात पर चिंतन-मनन करना चाहिए और आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए।

वेनेजुएला उदाहरण देकर उठाया सवाल

गहलोत ने अमेरिका की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए वेनेजुएला का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “एक तरफ हम विश्व शांति की बात करते हैं, दूसरी तरफ अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अपहरण कर लेता है और पूरी दुनिया चुप रहती है। निंदा तक नहीं की जाती।”उन्होंने रूस-यूक्रेन और ईरान-इजराइल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि बिना वजह युद्ध हो रहे हैं और निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पानी गर्म करने वाली रॉड बनी काल, करंट लगने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत

गांधी का रास्ता ही शांति का रास्ता

गहलोत ने कहा कि युद्ध की जगह महात्मा गांधी का रास्ता ही सही विकल्प है। उन्होंने कहा, “दुनिया 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाती है। आज भी गांधी से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारा सौभाग्य है कि हम गांधी के देश में रहते हैं। हमें गांधी दर्शन को फैलाना चाहिए।”उन्होंने बताया कि उनकी सरकार में राजस्थान में शांति और अहिंसा का प्रकोष्ठ और विभाग बनाया गया था, जिससे पूरे देश में मैसेज गया। आज भी राजस्थान में गांधी की बात सबसे ज्यादा होती है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul gandhi on dharna

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर राहुल गांधी पहुंचे थाने, धरने पर बैठे

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

2

2