KBP Times

देशभर में विजयादशमी का उत्साह, राष्ट्रपति ने दिल्ली, PM मोदी ने इंद्रप्रस्थ और गृह मंत्री शाह ने लुधियाना में किया रावण दहन

Vijayadashmi

Vijayadashmi : देशभर में विजयादशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गय है। राष्ट्रपति ने दिल्ली में रामलीला मैदान में पीएम मोदी ने इंद्रप्रस्थ के दशहरा मैदान में और गृह मंत्री अमित शाह ने लुधियाना में रावण दहन किया। पीएम मोदी दशहरा के मौके पर दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन मैदान पहुंचे जहां उन्होने उपस्थित लोगों को संबोधित । उन्होंने वहां रामलीला में शामिल कलाकारों की आरती उतारी। फिर प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया। उधर पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे। अमित शाह ने पंजाब के लुधियाना में रिमोट का बटन दबाकर रावण का पुतला दहन किया। हरियाणा के पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। यह देश में सबसे ऊंचा रावण का पुतला बताया जा रहा है। वहीं, दिल्ली में रावण के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया ।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली के द्वारका में रावण दहन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में द्वारका सेक्टर-10 में दशहरा समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने रावण के पुतले पर प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया।

पीएम मोदी ने रामलीला में शामिल कलाकारों की आरती की

पीएम ने इंद्रप्रस्थ के दशहरा मैदान में अपने संबोधन में कहा कि भारत अपने सांस्कृतिक केंद्रो को दुनिया में नई पहचान दिला रहा है। बीते दिनों में कई साइट्स को यूनेस्को में शामिल किया गया है। दिवाली को भी यूनेस्को में शामिल किया गया है। यह करोड़ों भारतीयों की सामूहिक शक्ति का परिणाम है। साथियों विजयदशमी विजय का पर्व है, जीत का पर्व है। यह हमें साहस देता है कि शत्रु कितना भी बड़ा हो लेकिन सच्चाई और मानवता से जीत हमारी होता है।

भगवान राम से विकसित भारत की प्रेरणा लेनी है

मोदी ने कहा- हमारे सामने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य है। इसके लिए भी भगवान राम से भी प्रेरणा लेनी है। एक राष्ट्र सभी तरक्की लेता जब उसके पास आत्म सम्मान का भाव होता है। सदियों तक हमारी धरोहरों को लूटकर विदेश ले जाया गया। लेकिन आज हम अपनी उन धरोहरों को वापस ला रहे हैं। बीते 12 सालों में 650 से ज्यादा मूर्तियों को भारत वापस लाया गया है।

रास्ते की कठिनाइंयां पराक्रम को रोक नहीं सकतीं

पीएम ने कहा- हमें गरीब वंचित की सेवा को सर्वाेपरी करना है। श्रीराम के जीवन के हमें बहुत सीख मिलती है। कितनी भी बड़ी परेशानी है, कितनी भी बड़ी चुनौती हो, हमें दूसरों के भरोसे नहीं बैठना है, हमें अपने संकल्प को शक्ति बनाना है। अपने परिश्रम से रास्ता निकालना है। रास्ते की कठिनाइंया हमारे पराक्रम को रोक नहीं सकतीं।

अमृतसर में 100 फुट ऊंचा रावण का पुतला जला

अमृतसर के दुर्ग्याणा ग्राउंड में सौ फुट ऊंचा रावण का पुतला जलाया गया।

मध्य प्रदेश साउथ इंडियन स्टाइल में रावण का पुतला

बिहार के बक्सर में रावण का दहन किया गया

बक्सर के किला मैदान में रावण का दहन किया गया। रावण दहन में किला मैदान में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पटना के गांधी मैदान में 2.5 लाख लोग जुटे

पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इस बार का रावण 90 फीट का बनाया गया है। जिसकी ऊंचाई पिछले साल से 10 फीट अधिक है। यहां रावण दहन देखने के लिए 2.5 लाख लोग जुटे हैं।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आंधी से रावण गिरा

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कपासन में मंगलवार दोपहर 3 बजे आई आंधी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में 71 फीट ऊंचा रावण का पुतला गिर गया। वहीं कुंभकर्ण और मेघनाद के 51-51 फीट के पुतले झुक गए। इसके बाद बारिश से पुतले भीग गए। क्रेन की मदद से रावण के पुतले को दोबारा खड़ा करने की कोशिश की जा रही है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Vijayadashmi

देशभर में विजयादशमी का उत्साह, राष्ट्रपति ने दिल्ली, PM मोदी ने इंद्रप्रस्थ और गृह मंत्री शाह ने लुधियाना में किया रावण दहन

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

2

2