KBP Times

IPL से पहले बदलेगी SMS स्टेडियम की तस्वीर, 20 करोड़ के रिनोवेशन से बढ़ेगी बैठने की क्षमता, LED फ्लड लाइट्स भी लगेंगी

Jaipur SMS Stadium

Jaipur SMS Stadium Renovation News: जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों से पहले पूरी तरह से नए रूप में नजर आएगा. इसके लिए राजस्थान सरकार करीब 20 करोड़ रुपए खर्च कर रिनोवेशन करवा रही है. ताकि ग्राउंड से लेकर पवेनियन, फ्लड लाइट, बिजली की व्यवस्था और दर्शकों की सुविधाओं का आधुनिक बनाया जा सके. खिलाड़ियों और दर्शकों को अंतराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का एहसास हो सके.

गुलाबी रंग में रंगा नजर आएगा पूरा स्टेडियम
राजस्थान सरकार के खेल विभाग के सचिव नीरज कुमार पवन ने अनुसार, स्टेडियम में करीब 18 हजार कुर्सियां टूटी हुई थी जिन्हें बदला जा रहा है. 4 हजार नई कुर्सियां भी मंगवाई गई है. स्टेडियम में जहां-जहां भी टूट-फूट है उसे मरम्मत किया जा रहा है. नए सिरे से पूरे स्टेडियम में पेंटिंग की जा रही है. इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों के दौरान इस बार पूरा स्टेडियम गुलाबी रंग में नजर आएगा. दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली के खुले तार और बॉक्स को कवर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ईरान-इजराइल के बीच जंग जारी, लेबनान में फ़िलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर बरसे बम, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

“एडवांस एलईडी लाइट लगाई जाएगी”
स्टेडियम से पिछले कई सालों से जमा कबाड़ को हटाया गया है. स्टेडियम के नॉर्थ और साउथ पवेनियन में लगे एयर कंडीशनर काफी पुराने हो चुके है. उन्हें बदला जा रहा है. सरकार ने करीब 25 लाख की लागत से एडवांस 250 केवीए का जनरेटर खरीदा है. जिससे बिजली बाधित होने पर पूरे स्टेडियम में आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. 18 साल पहले लगी फ्लड लाइट्स को हटाकर नई तकनीक की एडवांस एलईडी लाइट लगाई जाएगी. इन लाइट्स में रोशनी को कम ज्यादा किया जा सकता है.

“मार्च महीने में सभी कार्य पूरा करने का लक्ष्य”
सचिव ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों के दौरान स्टेडियम की सीटिंग क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है. ईस्ट स्टैंड के पीछे अतिरिक्त कुर्सियां लगाने और खेल भवन क्षेत्र में भी दर्शकों के बैठने की व्यवस्था करने की योजना है. खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और पवेलियन को अपडेट किया जाएगा. ताकि दर्शकों की सुविधाओं और बैठने की क्षमता में भी बढ़ोतरी की जाएगी. सरकार ने मार्च महीने में सभी कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है. ताकि अप्रैल में IPL के मुकाबलों के दौरान दर्शकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2