KBP Times

डोटासरा का कांग्रेस नेताओं पर बड़ा हमला, “टिकट और परिवारवाद की सोच से संगठन कमजोर”

Govind Singh Dotasara

Govind Singh Dotasra: जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में 9 जनवरी को हुए कांग्रेस जिला परिषद सदस्यों के सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के अंदर चल रही राजनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन कमजोर होने की सबसे बड़ी वजह नेताओं की सोच है। डोटासरा बोले कि पार्टी में कई सांसद और विधायक अपनी सीट या अपने बेटे के लिए टिकट सुरक्षित रखना चाहते हैं, इसी डर से नीचे के स्तर पर मजबूत नेतृत्व को आगे नहीं आने दिया जाता।

“नेताजी जिंदाबाद” वाली राजनीति पर सीधा हमला

डोटासरा ने तीखे शब्दों में कहा कि कई नेता ऐसे लोगों को आगे बढ़ाते हैं जो कभी सवाल न करें और सिर्फ “नेताजी जिंदाबाद” कहते रहें। उन्हें बराबरी से बैठने या अपनी बात रखने की आज़ादी नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि नेताओं को डर रहता है कि अगर ब्लॉक, पंचायत या जिला स्तर पर मजबूत लोग खड़े हो गए तो वही आगे चलकर विधायक या सांसद की टिकट मांगेंगे। यही सोच कांग्रेस को अंदर से खोखला कर रही है।

टिकट चाहिए तो जमीन पर काम दिखाना होगा

सम्मेलन में विधायक टिकट की मांग पर डोटासरा ने साफ कहा कि सिर्फ मांग करने से टिकट नहीं मिलेगी। जो कार्यकर्ता जमीन पर मेहनत करेगा, संगठन के लिए काम करेगा, वही आगे बढ़ेगा। उन्होंने माना कि कई बार जल्दबाजी और आपसी खींचतान में योग्य लोग पीछे रह जाते हैं। डोटासरा ने अपील की कि कांग्रेस को मजबूत करना है तो डर और स्वार्थ की राजनीति छोड़कर नीचे से ऊपर तक ईमानदारी और मेहनत से संगठन खड़ा करना होगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2