KBP Times

अजमेर दरगाह में केंद्रीय मंत्री क‍िरेन र‍िजिजू ने पेश की प्रधानमंत्री की चादर

मंत्री किरेण रिजिजू आज अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचें

Ajmer Urs 2025: सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें सालाना उर्स के मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक और संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू आज अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश की.. केंद्र सरकार की तरफ से हर साल चादर चढ़ाई जाती है. दरगाह को लेकर कुछ विवाद भी चल रहा है. कोर्ट से इस तरह चादर चढ़ाने पर रोक लगाने की मांग भी की गई है.

किरेण रिजिजू ने साफ कहा कि उनका यह दौरा पूरी तरह धार्मिक है

दरगाह पहुंचने से पहले . उन्होंने कहा, “मैं वहां लोगों की भलाई और देश की तरक्की के लिए दुआ करने जा रहा हूं. मैं कोई राजनीति करने नहीं जा रहा हूं.”किरेण रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम हर साल अजमेर शरीफ जाते हैं. पिछले साल भी गए थे. मैं यही दुआ करता हूं कि हमारा देश आगे बढ़े, सभी लोग खुशहाल रहें और देश में भाईचारा और शांति बनी रहे. हम सभी मिलकर विकसित भारत की ओर आगे बढ़ें.”

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 814वां उर्स

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 814वां उर्स इस साल 22 दिसंबर को इस्लामी महीने रजब की शुरुआत के साथ शुरू हुआ है, जो 30 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अजमेर शरीफ पहुंचेंगे. जिनमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अजमेर शरीफ पहुंचते हैं.

यह भी पढ़ें: “ज़्यादा शेर बन रहे थे ना आप?” टीना डाबी का वीडियो वायरल

अजमेर शरीफ दरगाह को लेकर क्या विवाद है?

हर साल की तरह इस बार भी अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से दरगाह में चादर पेश की जाएगी. हालांकि, इस बीच उर्स को लेकर एक विवाद भी चर्चा में है. हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अदालत में याचिका दायर कर दरगाह परिसर में शिव मंदिर होने का दावा किया है. इस मामले में उन्होंने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा चादर चढ़ाने पर रोक लगाने की मांग भी की थी.इस याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने तारीख 3 जनवरी तय की है. फिलहाल कोर्ट की ओर से कोई रोक नहीं लगाई गई है, जिसके चलते उर्स और चादर पेश करने की परंपरा जारी है.

यह भी देखें: छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला | सरकार पर भड़के याचिकाकर्ता नीरज खीचड़

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

Aquib Nabi

कश्मीर के आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

2

2