KBP Times

“ज़्यादा शेर बन रहे थे ना आप?” टीना डाबी का वीडियो वायरल

Tina Dabi

Tina Dabi: बाड़मेर की ज़िला कलेक्टर और आईएएस अधिकारी टीना डाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रही हैं “ज़्यादा शेर बन रहे थे ना आप?” बस यही एक लाइन वायरल होते ही टीना डाबी पर सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें “arrogant” तक कहने लगे। लेकिन सवाल यह है कि टीना डाबी ने ये बात क्यों कही? और बाड़मेर में ऐसा क्या हुआ कि शहरी समस्या समाधान शिविर हंगामे का अखाड़ा बन गया?

शहरी समस्या समाधान शिविर में क्या हुआ?

बाड़मेर में शहरी समस्याओं के समाधान के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में शासन सचिव सुबीर कुमार और ज़िला कलेक्टर टीना डाबी मंच पर मौजूद थे। जनता की शिकायतें सुनी जा रही थीं और मौके पर समाधान का दावा किया जा रहा था। इसी दौरान बीजेपी नेता राकेश कुलदीप ने प्रशासन पर सीधा हमला बोल दिया। उन्होंने कहा “दो साल हो गए, 10 से ज़्यादा शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन सड़कें आज भी टूटी पड़ी हैं।” उनका आरोप था कि बार-बार शिकायतों के बावजूद ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। बीजेपी नेता के आरोपों के बाद कलेक्टर टीना डाबी ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि “ये सुनाने आए हैं, सुनने नहीं। ये समाधान के लिए नहीं, आरोप लगाने आए हैं।”

ये भी पढ़ें: छात्र संघ चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला ,सरकार पर भड़के याचिकाकर्ता नीरज खीचड़

“ज़्यादा शेर बन रहे थे ना आप?” दूसरा वीडियो आया सामने

इसके बाद एक दूसरा वीडियो सामने आया, जिसमें टीना डाबी उसी बीजेपी नेता से यह कहते हुए नजर आ रही हैं “ज़्यादा शेर बन रहे थे ना आप?” कहा जा रहा है कि यह वीडियो शिविर खत्म होने के बाद का है, लेकिन यही लाइन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। इससे पहले भी शिविर के दौरान माहौल बिगड़ चुका था। शासन सचिव सुबीर कुमार का गुस्सा अफसरों पर फूट पड़ा था। उन्होंने सख्त लहजे में कहा “अफसरों को आखिर कौन-सा बुखार चढ़ा है? जनता परेशान है, काम अटके पड़े हैं, लेकिन रिपोर्टों में सब कुछ ठीक दिखाया जा रहा है।”

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mahipal Singh Makrana

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

2

2