KBP Times

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव नतीजों में ट्रम्प की हार, दोनों सदनों में विपक्ष डेमोक्रेट्स को बहुमत

Election in US

Election in US : अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को हार मिली है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है। पार्लियामेंट हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने 231 सीटें जबकि ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 144 सीटें जीती हैं। सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 33 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 20 और रिपब्लिकन पार्टी ने 13 सीटें जीती हैं। बाकी 2 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 54 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 44 सीटें हैं।

ट्रंप ने कहा था जिहादी

एक ओर घटनाक्रम में मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद ने जीत हासिल की। इसके साथ ही वह अमेरिकी इतिहास में सीनेटर चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद को ट्रम्प ने खुले मंच से जिहादी कहा था। 25 अक्टूबर को मिशिगन में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प ने कहा था, मैं यहां एक जिहादी और मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्य को अमेरिकी सीनेटर बनने से रोकने आया हूं। ट्रम्प ने अब्दुल पर आतंकियों का साथ देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अगर अल-सैयद सीनेटर बनते हैं, तो उन्हें संसद में जाने से पहले मेटल डिटेक्टर से गुजरना चाहिए। उन्होंने 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए अल-सैयद की तुलना विमान हाईजैक करने वाले आतंकियों से भी की।

मस्क ने दी प्रतिक्रिया

लगता है इस बार चुनाव में दखल देने वाली मेरी अंतरिक्ष की लेजर किरणें काम नहीं आईं। दरअसल, मस्क पर चुनाव में दखल देने और नतीजों को प्रभावित करने के आरोप लगते हैं। उनका यह तंज इसी बात को लेकर था। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों को जिताने के लिए जमकर पैसा खर्च किया था। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवारों और उसे जुड़े संगठनों पर कम से कम 3380 करोड़ रुपए खर्च किए। मस्क ने सबसे ज्यादा पैसा टेक्सास के सीनेट चुनाव में लगाया। यहां उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन के समर्थन में करीब 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए। हालांकि, पैक्सटन को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स तालारिको ने हरा दिया।

इस चुनाव में बने 4 नए रिकॉर्ड

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में चार नेताओं ने इतिहास रच दिया है। अलग-अलग राज्यों में पहली बार इस तरह के उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। अब्दुल एल-सैयदरू मिशिगन से सीनेट चुनाव जीतने के बाद वे अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे।
कीशा लांस बॉटम्स –जॉर्जिया में गवर्नर का चुनाव जीतकर वे अमेरिका की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनेंगी।

क्रिस पप्पास- न्यू हैम्पशायर से जीत के बाद वे अमेरिकी सीनेट में पहुंचने वाले पहले समलैंगिक पुरुष होंगे।

डेब हालैंड- न्यू मैक्सिको में गवर्नर का चुनाव जीतकर वे अमेरिका की पहली मूल अमेरिकी महिला गवर्नर बनी हैं।

दीपावली पर दूसरों के घर रोशन करने वाले कुम्हारों के अपने सपने अधूरे! | Diwali 2026 | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Farmer's Crop Moong in Mandi

राजस्थान में मूंग किसानों को 221 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, जाट ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

Election in US

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव नतीजों में ट्रम्प की हार, दोनों सदनों में विपक्ष डेमोक्रेट्स को बहुमत

Election in America

अमेरिका में Midterm चुनाव के लिए Voting जारी; ट्रम्प हारे तो Powerless President होंगे

Amit Shah and Rahul Gandhi

गृह मंत्री बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, राहुल ने दिया पीएम मोदी को बहस का चैलेंज

Tushar kapoor

एक्टर तुषार कपूर को लॉरेंस गैंग की धमकी, पांच करोड़ मांगे, हैरी बॉक्सर के नाम से आया फोन

DRDO

भारत ने एक लॉन्चर से 2 मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट का टेस्ट सफल

Shikhar Agarwal IAS and Prashakha mathur

IAS शिखर ने जिस कंपनी से 40 विला खरीदे उसके सरकारी फायदों पर रोक, IPS पत्नि से मांगा स्पष्टीकरण

Sharad pawar admit in hospital

शरद पवार के सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; हालत स्थिर, निगरानी में रखा

Awarness Program in Jaipur

जयपुर में हृदय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन, समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान

2

2