KBP Times

IAS शिखर ने जिस कंपनी से 40 विला खरीदे उसके सरकारी फायदों पर रोक, IPS पत्नि से मांगा स्पष्टीकरण

Shikhar Agarwal IAS and Prashakha mathur

Shikhar Agarwal : राजस्थान सरकार ने एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में IAS शिखर अग्रवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कार्मिक विभाग ने कारण बताओ नोटिस पर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। इधर, शिखर अग्रवाल ने जिस कंपनी से विला खरीदे उसके सभी सरकारी फायदों पर एसीबी जांच होने तक रोक लगा दी है। दूसरी ओर IPS  पत्नी प्रशाखा माथुर के नाम खरीदे गए विला को प्रॉपर्टी रिटर्न में नहीं दिखाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

एसीबी की जांच शुरु हुई

मीडिया में खुलासे के बाद शिखर और प्रशाखा को उनके पदों से हटाकर APO  किया जा चुका है। शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी शनिवार (31 अक्टूबर) को ही पीई दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर चुकी है।

कंपनी को मिलने वाले सरकारी फायदों पर रोक लगाई

शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रशाखा माथुर ने जिस कंपनी से 40 विला और कॉटेज खरीदे उसको निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाले सरकारी फायदों पर रोक लगा दी है। गोयल फैशन्स प्रा. लि. को मंजूर सरकारी लाभों पर एसीबी की प्रारंभिक जांच पूरी होने तक रोक लगाई गई है। कंपनी को जांच पूरी होने तक मिलेगा निवेश प्रोत्साहन और किसी छूट का लाभ नहीं होगा। सीएम के निर्देशों के बाद आयुक्त उद्योग वाणिज्य कार्यालय ने इसके आदेश जारी किए हैं।

एसीबी ने कई विभागों से मांगी जानकारी

आईएएस शिखर अग्रवाल और उनकी आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर को एसीबी जल्द नोटिस जारी कर बुलाने की तैयारी में है। एसीबी ने सोमवार को उदयपुर कलेक्टर और सब-रजिस्ट्रार, अलवर सब-रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किए। इनसे जानकारी मांगी गई है। वहीं क्व्च् को नोटिस जारी कर प्त् और जीए 55 (प्रॉपर्टी रिटर्न) की पूरी जानकारी मांगी गई है। साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से भी IT (इनकम टैक्स रिटर्न) की जानकारी मांगी गई है

जिस कंपनी से खरीदे, उसे ही लीज पर दिए

IAS शिखर अग्रवाल, IPS पत्नी प्रशाखा माथुर और परिवार ने गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड से अलवर के अजबगढ़ में 20 विला और उदयपुर के बुझड़ा में 20 कॉटेज खरीदे थे। सभी को खरीदने में 6 करोड़ 16.5 लाख रुपए खर्च हुए। खरीद के साथ ही ये सभी विला-कॉटेज उसी कंपनी को लीज पर दे दिए, जिससे खरीदे थे। बुझड़ा के 20 कॉटेज 4 लाख प्रति कॉटेज और अजबगढ़ के 20 विला 5 लाख रुपए प्रति विला सालाना के हिसाब से कंपनी को लीज पर दिए। यानी हर साल लीज से मिलने वाली रकम 1.80 करोड़ रुपए है।

रविंद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान! सूखा, गोवंश संरक्षण और सरलीकरण अभियान पर खुलकर बोले | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shikhar Agarwal IAS and Prashakha mathur

IAS शिखर ने जिस कंपनी से 40 विला खरीदे उसके सरकारी फायदों पर रोक, IPS पत्नि से मांगा स्पष्टीकरण

Sharad pawar admit in hospital

शरद पवार के सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; हालत स्थिर, निगरानी में रखा

Awarness Program in Jaipur

जयपुर में हृदय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन, समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

2

2