KBP Times

जयपुर सेंट्रल जेल में RAC जवान की गोली लगने से मौत, आत्महत्या या हादसा ? पुलिस कर रही जांच

RAC jawan shot

RAC : जयपुर सेंट्रल जेल विवादों का गढ बनता जा रहा है। जेल में आए दिन मोबाइल फोन मिलते रहते हैं तो कभी जेल के बैरक से कैदीयों के फोटो सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं। रविवार को सुबह RAC जवान की सीने में गोली लगने से मौत की खबर सामने आई है। जवान जेल के बाहर बने अस्थाई बैरक में था। कहा जा रहा है कि इस दौरान उनकी सर्विस राइफल से गोली चल गई। लालकोठी थाना पुलिस ने शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और मामले की जांच में जुटी है।

गोली की आवाज आई 

SHO प्रकाश राम विश्नोई के अनुसार RAC की 10वीं बटालियन के जवान गिरधारी काफी समय से जयपुर सेंट्रल जेल में टावर पर सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार सुबह 11 बजे गिरधारी जेल के बाहर बने अस्थाई बैरक में थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर बाहर तैनात अन्य जवान दौड़कर अंदर पहुंचे। गिरधारी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। सर्विस राइफल से चली गोली उनके सीने में लगी थी। जेल स्टाफ ने तुरंत गंभीर हालत में गिरधारी को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : “महिलाएं हमारे घर, परिवार में बच्चों को संस्कार…” महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बोले डिप्टी CM बैरवा

दो एंगल से जांच में जुटी पुलिस

– जांच में लग रहा है कि जवान गिरधारी ने खुद को गोली मारने के लिए राइफल को जमीन पर टिकाया। राइफल के बैरल को छाती पर लगाकर ट्रिगर दबा दिया और उसके सीने में गोली लग गई।

– वहीं, दूसरे एंगल से भी जांच की जा रही है। हो सकता है कि राइफल की सफाई करते वक्त गोली चली हो, जो सीने में लगी। पुलिस की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

यह भी देखें : पायलट के गढ़ में पानी की किल्लत ! बीसलपुर बांध के पास होकर भी प्यासा है जैकमाबाद | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2