KBP Times

“महिलाएं हमारे घर, परिवार में बच्चों को संस्कार…” महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बोले डिप्टी CM बैरवा

Prem Chand Bairwa

Women Reservation Bill Controversy: लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया 131वां संशोधन बिल एनडीए सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई. इस बिल में 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था. बिल पर लोकसभा में करीब 21 घंटे चर्चा हुई. जिसके बाद वोटिंग हुई. लोकसभा में उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले. बिल के पक्ष में 298 वोट और विपक्ष में 230 वोट पड़े. बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी. 528 का 2 तिहाई 352 होता है. इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया. जिसको लेकर देश में सियासत जारी है. राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा (Prem Chand Bairwa) ने भी विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है. जो महिलाएं हमारे घर, परिवार में बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने का काम करती हैं और महिलाओं को अवसर देना, महिलाओं को सशक्त बनाना, आत्मनिर्भर बनाना, यह प्रधानमंत्री मोदी की सोच और विजन था.

“महिलाएं उसे बर्दाश्त नहीं करेगी”

डिप्टी CM बैरवा (Prem Chand Bairwa) ने आगे कहा कि PM मोदी ने बताया कि भाजपा का एक स्पष्ट लक्ष्य था कि हम महिलाओं को आगे लाएं. विपक्ष के लोगों ने बिल को नकारा है. इससे नारी शक्ति बहुत आक्रोश में है और इसको बर्दाश्त नहीं करेगी. हम नारी शक्ति के साथ हैं और उनको आगे लाने के लिए हमेशा कार्य करेंगे. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भी कहा था कि किसी भी समाज की तरक्की उसकी महिलाओं को देखकर लगा सकते हैं. उन्होंने भी महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कही थी. बिल को जिस तरह से विपक्ष ने नकारा है महिलाएं उसे बर्दाश्त नहीं करेगी. भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से महिलाओं के साथ है. बीजेपी महिलाओं को आगे लाने के लिए हमेशा तत्पर कार्य करेगी.

यह भी पढ़ें: RPSC RAS Final Result 2024 OUT: जयपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

पूर्व सीएम गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने संविधान संशोधन(131वां संशोधन) बिल के लोकसभा में पारित न होने पर कहा कि उन्होंने पूरे देश को गुमराह किया और ऐसे हालात पैदा किए कि यह बिल पास न हो और विपक्ष पर आरोप लगाया जाए। देश के लोग समझते हैं. 2023 में इस कानून को पक्ष और विपक्ष ने मिलकर पास किया था. उन्हें सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी. दक्षिण राज्य और पूर्वी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाना चाहिए था. लोग इनकी चालों को जानते हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2