KBP Times

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले देशभर में पूजा-पाठ: भारत की जीत के लिए मंदिरों में हवन-यज्ञ

Barmer news

Barmer- भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम को अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित होगा। मैच से पहले पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।टीम इंडिया की जीत की कामना को लेकर कई जगह मंदिरों में पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ किए जा रहे हैं। लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीतकर देश का नाम रोशन करे।

बाड़मेर में क्रिकेट प्रेमियों ने की विशेष पूजा

राजस्थान के बाड़मेर शहर में भी क्रिकेट फैंस का उत्साह देखने को मिला। शहर के ऑफिसर कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ण महादेव मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजा-अर्चना की। यहां हवन-यज्ञ आयोजित किया गया और भगवान शिव से टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मंदिर पहुंचे और यज्ञ में आहुति देकर भारत की जीत की कामना की। मंदिर के महाराज गजेंद्र रामावत ने बताया कि क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की सफलता और विश्व कप जीतने के लिए विशेष पूजा करवाई। यज्ञ के दौरान भगवान से प्रार्थना की गई कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करे और ट्रॉफी अपने नाम करे।

यह भी पढ़ें : किसान नेता रामपाल जाट बोले -न्यूनतम समर्थन मूल्य की सार्थकता के लिए संपूर्ण खरीद अपरिहार्य

टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन

इस टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया है। भारत ने अब तक सेमीफाइनल सहित कुल 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 7 मैचों में जीत हासिल की है। टीम को केवल एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर पहुंचा फाइनल

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

यह भी देखें : सरकारी नौकरी क्यों? युवाओं को Vasundhara Raje की बड़ी सलाह

 फाइनल मैच को लेकर देशभर में उत्साह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस फाइनल मैच को लेकर पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। लोग अलग-अलग तरीके से टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं। बाड़मेर में भी क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करेगी।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2