Ajmer BJP : अजमेर नगर निगम के मेयर की सीट इस बार अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है और उसी को ध्यान में रखकर अजमेर भाजपा के बडे नेताओं ने अपनी पत्नियों को मैदान में उतारा है। इनमें प्रमुख रुप से भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत शामिल हैं। भाजपा शहर कमेटी के पदाधिकारी व उनके रिश्तेदारों को तवज्जों दी गई। जिनकों टिकट मिले वे सभी अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल व शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी के करीबी हैं।
भाजपा नेताओं का लक्ष्य मेयर पद
बडे नेताओं के अलावा अनारक्षित ओपन वार्ड में भी पुरुषों के बजाय महिलाओं को मौका देकर पार्टी ने अपना सारा ध्यान मेयर की सीट पर ही लगा दिया लगता है। कारण भी साफ नजर आ रहा है कि भाजपा यह मान कर चल रही है कि इस बार फिर भाजपा का बोर्ड बना तो मेयर पद के लिए भाजपा नेता की पत्नि के सिर ही ताज सजेगा। अजमेर भाजपा विधानसभा अध्यक्ष और अजमेर उत्तर क्षेत्र से विधायक वासुदेव देवनानी द्वारा लगातार सक्रिय रहना और उनका अजमेर के हर दौरे में करोडो रुपये की योजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन होना और उसका प्रचार से बने माहौल को अपने पक्ष में मान रही है।
शहर में 27 वार्ड महिला आरक्षित लेकिन 38 को टिकट
यहां बता दें कि अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड में 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, लेकिन भाजपा ने 38 महिलाओं को टिकट दिए। भाजपा नेता रमेश सोनी, पूर्व सभापति सुरेन्द्रसिंह शेखावत, भाजपा नेता राजेश शर्मा, मोहन लालवानी, हेमंत सुनारीवाल, पूर्व सरपंच लालसिंह रावत की पत्नि को टिकट दिया गया है। इसके अलावा भाजपा शहर कार्यकारिणी में से करीब 18 टिकट ऐसे है, जो या तो पदाधकारियों को दिए गए हैं या फिर उनके रिश्तेदारों को।
भाजपा के खिलाफ लड़ने वालों पर दांव
भाजपा शहर वार्ड संख्या चार से मोनिका जैन को टिकट दिया। जो पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ी। इस वार्ड से कांग्रेस ने इस बार अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। माना जा रहा है कि भाजपा से दो बार मेयर रहे धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत ने यहां से निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा और कांग्रेस उनका समर्थन करेगा। इसी प्रकार वार्ड 43 से आशा, वार्ड 44 से ज्योति पालीवाल, वार्ड आठ से पंकजसिंह को भाजपा ने टिकट दिया जो पिछले चुनावों में भाजपा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ चुके है।
इन नए चेहरों पर खेला भाजपा ने दांव
भाजपा ने 80 वार्ड में 61 नए चेहरों पर दांव खेला है। इसमें वार्ड 1 से विनोद डीडवानिया, 2 से रीतू मामनानी, 3 से अनामिका शर्मा, 5 से मंजू देवी रावत, 6 से मीनाक्षी, 7 से विवेकसिंह रावत, 10 से हेमलता जाटव, 11 से पूजा भावनानी, 12 से रंजना सोनी, 14 से शहजाद खान, 15 से अहमद अब्बास, 16 से तरुणा गोयल, 17 से बालेश गोहिल, 19 से माया देवी, 20 से राजेश शर्मा शामिल है।
इसी प्रकार 22 से गोविंदराज, 23 से मंजू, 24 से अनुज चौहान, 25 से दुर्गा, 26 से मोहित चौहान, 27 से रविकांत, 28 से यतेन्द्र शर्मा, 30 से ऋतु रावत, 31 से अंकित गुर्जर, 32 से सुशीला देवी, 33 से हेमंत गौड़, 34 से मंजू शर्मा, 35 से दीदार चौहान, 37 से रणविजय सिंह चौहान, 38 से गिरीश बासानी, 39 से युक्तिका डोई, 40 से ज्योति मिश्रा, 41 से सुनील सिंह, 43 से आशा, 44 से ज्योति पालीवाल, 45 से राकेश कुमार, 48 से अजय ज्योतियाना, 49 से मोहन सिंह, 50 से दुर्गेश डाबरा, 51 से रेवती प्रसाद पर भरोसा किया।
वार्ड 52 से सुंदर सिंह टांक, 53 से भोपाल कांत बैरवा, 54 से अन्नू धानका, 55 से गौरव जैन, 57 से नीतू सिंह, 59 से मधु शेखावत, 60 से ज्योति, 61 से राकेश मीना, 63 से उदयवीर सिंह राठौड़, 64 से ममता सैनी, 65 से रचित कच्छावा, 66 से अजय सिंह नरूका, 69 से निहारिका त्रिपाठी, 70 से उमा पंडित, 71 से रीतू रानी, 72 से अनुश्री, 73 से गंगाराम सैनी, 74 से सोनिया जैन, 77 से विकास लालवानी, 79 से कुमार लालवानी और 80 से काश्यपी सांखला को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा गया है।
यह भी पढ़ें –राजस्थान नगर निकाय चुनाव Update; टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी महिला दावेदार, CM के OSD की पत्नी को टिकट
यह भी देखें – वार्ड 96 में जनता का गुस्सा फूटा! पानी-सीवरेज की समस्या पर नेताओं से जवाब मांग रही जनता |



