KBP Times

आंगनबाड़ी चलो अभियान: Deputy CM दिया कुमारी ने बच्चों संग मनाया प्रवेश उत्सव, की उज्ज्वल भविष्य की कामना

Deputy CM witth children

Deputy CM : राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज मंगलवार को सांभर लेक स्थित पीएम श्री दरबार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “आंगनबाड़ी चलो अभियान” कार्यक्रम में बच्चों संग प्रवेश उत्सव मनाया साथ ही विदाई समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होने बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ स्नेहिल और यादगार पल बिताए। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह, मासूम मुस्कान और शिक्षा के प्रति जिज्ञासा देखकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं विदा हो रहे बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएँ दीं।

खेल-खेल में शिक्षा को जोडना आवश्यक

इस अवसर पर Deputy CM दिया कुमारी ने महावीर जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है और उन पर किसी प्रकार का तनाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। Deputy CM ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ इतिहास, संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा भी दी जानी चाहिए, ताकि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और नन्हे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी देखी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, साइंस-आट्‌र्स में लड़कियों ने मारी बाजी, कॉमर्स में लड़कों का दबदबा

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

इस दौरान Deputy CM दिया कुमारी ने सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया, साथ ही 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में बनी प्याऊ का उद्घाटन किया और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

यह भी देखें : मनोज मीणा का बड़ा बयान, राजपूत इतिहास पर उठाए सवाल | आमेर किला, महाराणा प्रताप पर नई बहस | KBPTimes

इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, भामाशाह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ, अध्यापकगण एवं अभिभावक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

2

2