KBP Times

अंकिता भंडारी को न्याय कब मिलेगा ? प्रदेश Congress महासचिव रिक्की सिंह के मोदी सरकार से सवाल

congress

Congress News : राजस्थान प्रदेश महिला Congress की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा ने जयपुर में केन्द्र में मोदी सरकार से सवाल किया है कि अंकिता भंडारी को न्याय कब मिलेगा सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या को वर्षों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी न्याय अधूरा है। यह केवल एक बेटी की हत्या नहीं, बल्कि मोदी सरकार के तथाकथित ‘नारी वंदन’ की नंगी सच्चाई है। सिंह ने भाजपा सरकार से सीधा सवाल किया ’ अगर यही न्याय है, तो फिर बेटियों की सुरक्षा का दावा किस आधार पर किया जा रहा है?
रिक्की सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मंच से नारी सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब आरोपी सत्ता और रसूख से जुड़े हों, तब कानून घुटनों पर क्यों आ जाता है?
जांच में देरी, सबूतों के साथ छेड़छाड़ और प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिशें यह साबित करती हैं कि भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मान नहीं, बल्कि अपराधियों का संरक्षण होता है।
सिंह ने कहा कि यह शर्मनाक है कि एक बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध पर भी भाजपा सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। क्या अंकिता का कसूर सिर्फ इतना था कि वह गरीब परिवार से थी और आरोपी सत्ता से जुड़े थे?

यह भी पढ़ें : राजस्थान की पीटीआई भर्ती में गड़बड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार ने किया एक्शन, फर्जी डिग्री पर बड़ा खुलासा

अगर यही है मोदी सरकार का न्याय, तो इसे नारी वंदन नहीं बल्कि नारी अपमान कहा जाना चाहिए।
राजस्थान प्रदेश महिला Congress की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा ने कहा कि
– अंकिता भंडारी को तत्काल, निष्पक्ष और तेज न्याय दिया जाए।
– पूरे मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाए।
– दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए, बिना किसी राजनीतिक दबाव के।
भाजपा सरकार बताए कि बेटी बचाओ का नारा आखिर किसके लिए था कृ पोस्टरों के लिए या अपराधियों के लिए?
जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक महिला कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष होगा।
देश की बेटियाँ अब जुमले नहीं, न्याय चाहती हैं।

यह भी देखें : Sachin Pilot से मिलने की फीस 10 हजार? जबरा फैन दीपक कुमार का दर्द

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2