KBP Times

राजस्थान में गैस सप्लाई का संकट, कालाबाज़ारी ज़ोरों पर, अलवर में गैस एजेंसी पर हंगामा

Gas cylinder sankat

Gas Cyllendar crises: प्रदेश के कई शहरों में गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने से भारी संकट की स्थिति है। जहां कहीं सिलेंडर उपलब्ध भी है तो वहां एक सिलेंडर के ढाई से तीन हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से होटल-रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर है। सिलेंडर को लेकर हालात बिगड़ने लग हैं। अलवर में बुधवार सुबह भारत गैस एजेंसी के ऑफिस में जमकर हंगामा हुआ। ग्राहकों से बचने के लिए मालिक ने खुद को ऑफिस में लॉक कर लिया। कोटा में सप्लाई नहीं होने से कई मैस व हॉस्टल ने खाना बनाना बंद कर दिया है।

जयपुर में खुलेआम कालाबाजारी

जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर 2500 से भी ज्यादा में बिक रहा है। इसे लेकर होटल-रेस्टोरेंट मालिक ने नाराजगी जताई है।  राजधानी के त्रिवेणी नगर इलाके से खबर है कि कई रेस्टोरेंट संचालकों से सिलेंडर सप्लायर मनमानी वसूली कर रहे हैं। सिलेंडर 2500 रुपए तक में बेचा जा रहा है। गैस एजेंसियों की मनमानी से होटल-रेस्टोरेंट संचालकों में नाराजगी है।

कोटा में संकट

जानकारी के अनुसार कोटा में दो हजार से ज्यादा मैस और प्राइवेट हॉस्टल में भी परेशानी बढ़ गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने के कारण कई मैस-हॉस्टल ने अपने यहां किचन बंद कर दी है। वहीं, कुछ हॉस्टल खाना बनाने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरण या कोयले वाली भट्‌टी का इस्तेमाल कर रहे हैं। संचालकों का कहना है कि उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

यह भी पढें – “पीएम अमेरिका के सामने सरेंडर…” LPG सिलेंडर की कमी पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने बोला हमला

सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया

इधर, केंद्र सरकार ने गैस समेत जरूरी चीजों की जमाखोरी रोक ने लिए देशभर में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू कर दिया है। अब गैस को 4 कैटेगरी में बांटा जाएगा.

पहली कैटेगरी (पूरी सप्लाई) – इसमें घर की रसोई गैस और गाड़ियों में डलने वाली सीएनजी आती है। इन्हें पहले की तरह पूरी गैस मिलती रहेगी।

दूसरी कैटेगरी (खाद कारखाने) – खाद बनाने वाली फैक्ट्रियों को करीब 70 फीसदीः गैस दी जाएगी। बस उन्हें यह साबित करना होगा कि गैस का इस्तेमाल खाद बनाने में ही हुआ है।

तीसरी कैटेगरी (बड़े उद्योग)- नेशनल ग्रिड से जुड़ी चाय की फैक्ट्रियों और दूसरे बड़े उद्योगों को उनकी जरूरत की लगभग 80 फीसदी गैस मिलेगी।

चौथी कैटेगरी (छोटे बिजनेस और होटल) – शहरों के गैस नेटवर्क से जुड़े छोटे कारखानों, होटल और रेस्टोरेंट को भी उनकी पुरानी खपत के हिसाब से लगभग 80ः गैस दी जाएगी।

यह भी देखें –NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की KBP TIMES से बातचीत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2