KBP Times

“पीएम अमेरिका के सामने सरेंडर…” LPG सिलेंडर की कमी पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने बोला हमला

Rajasthan Congress President Govind Singh Dotasara

LPG Cylinder Crisis: पश्चिम एशिया में जारी जंग का असर अब भारत पर भी सीधा नजर आ गया है. जंग के चलते देश में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी कमी आ गई है. केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस पहले दी जाए जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कॉमर्शियल यूजर को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं. गैस की कमी को लेकर अब विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया है. इसी कड़ी में जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के मामले में हमारी पूरी विदेश नीति फेल हुई है. हमारे देश के प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने सरेंडर हो चुके हैं. अब तक हद हो गई डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन फेल हो चुके हैं. राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई तो जो शादी और कई कार्यक्रम में जो लोग बुकिंग कर रखे हैं और लोगों के पैसे लग चुके हैं पूरी तरीके सरकार सो गई है सरकार ध्यान बिल्कुल नहीं दे रही है.

“यह बहुत बड़े संकट की बात है”
डोटासरा ने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार बताते हैं तो देश के प्रधानमंत्री के पास मुख्यमंत्री को जाकर ये व्यवस्था करने के लिए कहना चाहिए. देश के प्रधानमंत्री भी इस मामले में कुछ नहीं कर रहे हैं और यहां के मुख्यमंत्री-सरकार भी कुछ नहीं कर रही है. खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारी को छापेमारी करनी चाहिए कि कही कालाबाजारी तो नहीं हो रही है. डेयरी सेक्टर को इमरजेंसी में आना चाहिए, वहां पर भी सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है. ऐसे में करीब किसान है भी तकलीफ में आ गए हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री के पास जाकर समस्या का समाधान निकालना चाहिए. ये तात्कालिक समाधान तुरन्त निकलना चाहिए क्योंकि जिसके घर में शादी है बारात आ गई, जो पर्यटक होटलों में रुके हुए हैं उनके लिए खाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. यह बहुत बड़े संकट की बात है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में पारा 40 पार, 4 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट, लंबा चलेगा गर्मी का दौर!

विधानसभा में भी छिड़ी बहस
वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में बढ़ी हुई गैस कीमतों के मुद्दे पर सरकार को घेरा. इस दौरान जूली और खाद्य मंत्री सुमित्र गोदारा में बीच बहस हो गई. जूली ने पूछा कल ही रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है. अब कमर्शियल सिलेंडरों पर अघोषित रोक लगा दी है. क्या सरकार अपनी तरफ से सब्सिडी देकर जनता को राहत देगी. इसपर खाद्य मंत्री ने कहा कि हम आमजन को गैस की किल्लत नहीं होने देंगे चाहे कुछ भी करना पड़े.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2