KBP Times

न्यू ईयर पर नैनीताल में पति‑पत्नी‑वो का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर मचा हंगामा

न्यू ईयर पर नैनीताल में पति‑पत्नी‑वो का हाई वोल्टेज ड्रामा

नए साल के जश्न के बीच उत्तराखंड के नैनीताल में ऐसा ड्रामा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सैलानियों को हैरान कर दिया। सड़क के बीच एक महिला का गुस्सा और हंगामा देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद का रहने वाला एक शादीशुदा युवक न्यू ईयर मनाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल पहुंचा था। दोनों कार में घूम रहे थे, तभी अचानक युवक की पत्नी वहां आ पहुंची। पत्नी ने जैसे ही पति को दूसरी महिला के साथ देखा, उसने कार रुकवाने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि कार नहीं रुकी तो महिला गाड़ी के सामने आ गई और हालात इतने बिगड़ गए कि वह कार के बोनट पर बैठ गई। इसके बावजूद ड्राइवर ने कुछ दूरी तक गाड़ी नहीं रोकी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह गाड़ी को रुकवाया, जिसके बाद महिला का गुस्सा और भड़क उठा।

कार के शीशे तोड़े, गर्लफ्रेंड मौके से फरार

गुस्से में महिला ने कार पर हाथ‑पैर चलाने शुरू कर दिए और देखते ही देखते गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कार में मौजूद युवती डर के मारे वहां से भाग निकली। मौके पर अफरा‑तफरी मच गई और लोग महिला को शांत कराने की कोशिश करते रहे।

चार दिन से लापता था पति

महिला ने बताया कि उसका पति बीते चार दिनों से लापता था और किसी भी कॉल या मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था। तलाश के दौरान उसे जानकारी मिली कि पति नैनीताल में है। इसके बाद वह परिवार के साथ वहां पहुंची और पति की कार पहचान ली।

11 साल पहले हुई थी शादी, कोर्ट में चल रहा तलाक केस

महिला का आरोप है कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी और उसकी एक बेटी भी है। पति का ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की के साथ लंबे समय से संबंध है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और उसे पहले धमकियां भी मिल चुकी हैं।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और काउंसलिंग कर रही है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ेंः बाड़मेर में भाजपा विधायक ने जाति और धर्म पर किए सवाल, वीडियो वायरल

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2