Iran and Israel war : ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग का असर देश के घरों की रसोई तक पहुंच गया है। घरेलू एलपीजी महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमत 60 और कॉमर्शियल की कीमत 114 रुपए बढ़ाई है। नई रेट्स के मुताबिक राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगा उदयपुर में मिलेगा। यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 से बढ़कर 944.50 रुपए हो गई है। जयपुर में घरेलू गैस 856.50 के बजाय 916.50 रुपए में मिलेगा। जयपुर में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी 1796.50 की बजाय 1911 रुपए में मिलेगा। 11 माह बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
बुकिंग में 21 से 25 दिन का अंतराल लागू
तेल कंपनियों ने रसोई गैस के बुकिंग पीरियड को 21 से 25 दिन लागू कर दिया है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी उपभोक्ता ने कोई रसोई गैस सिलेंडर 1 तारीख को बुक करवाया है। 2 तारीख को सिलेंडर डिलीवर हो गया तो वह अगली बुकिंग डिलीवरी के 21 या 25 दिन बाद ही कर सकेगा। कंपनियों के अलग-अलग बुकिंग पीरियड हैं।
यह भी पढ़ें : जयपुर में क्यों गिरी मस्जिद की दीवार? क्षमता 1 हजार, पहुंचे 5 हजार नमाजी, सच आया सामने!
कॉमर्शियल सिलेंडर 3 महीने में 302 रुपए महंगा
अभी एक सप्ताह पहले यानी 1 मार्च को ही तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था। गैस कीमतों का रिव्यू करने के बाद कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 27.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इस साल जनवरी से मार्च तक कॉमर्शियल सिलेंडर 302 रुपए महंगा हो चुका है।
यह भी देखें : करबला से शुरू हुआ शिया-सुन्नी विवाद? | इमाम हुसैन की शहादत और मध्य-पूर्व की राजनीति



