KBP Times

वैश्य संस्कृति एकता दिवस पर भजन संध्या में झूमे श्रदालू

vaishya samaj

Vaishya Mahasammelan: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन संस्था की ओर से अजमेर के पहाडगंज स्थित सीता गौशाला पहाड़गंज में वैश्य संस्कृति एवं एकता दिवस पर भव्य छप्पन भोग, भजन संध्या एवं महा आरती का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भजन संध्या

भजन संध्या में अजमेर के विख्यात भजन गायक “श्री जी“ महाराज के कृपा पात्र अशोक तोषनीवाल एवं सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन में अग्रवाल महिला समिति, महाराजा अग्रसेन महिला समिति, आदर्श माहेश्वरी महिला मंडल, खंडेलवाल लेडीज क्लब, संजीवनी क्लब, वृंदा फ्रेंड्स ग्रुप एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन का सराहनीय सहयोग रहा।

उत्कृष्ट कार्य पर अभिनंदन

संस्था के कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियोंकृ राजेंद्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, शैलेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, प्रेम विजयवर्गीय, महेंद्र गुप्ता, सूरज नारायण लखोटिया, ज्वाला प्रसाद कांकाणी, वर्षा फतेहपुरिया एवं आलोक माहेश्वरी का वैश्य समाज की ओर से अभिनंदन किया गया।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम का सफल संयोजन गिरधारीलाल मंगल द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के कालीचरण दास खंडेलवाल, रमेश तापड़िया, रमेश अग्रवाल, विष्णु प्रकाश गर्ग, अशोक पंसारी, सुरेश गोयल, अनिल बाड़मेरी, दिनेश प्रणामी, हिमांशु खंडेलवाल व अगम प्रसाद मित्तल सहित भारी संख्या में समाज बंधु व मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  रिक्की सिंह डीडवाना-कुचामन जिले की प्रभारी नियुक्त, अभी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी में महासचिव

गुरुवार को पुष्कर दर्शन

संस्था के जिला महामन्त्री उमेश गर्ग ने बताया कि आतंकवाद का शमन, हिंदु राष्ट्र निर्माण एवं विश्व कल्याण हेतु परम पूज्य स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सानिध्य में 2000 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 200 कुंडीय विराट शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का भव्य आयोजन पावन तीर्थ पुष्कर राज में किया जा रहा है इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर द्वारा इस पुनीत अनुष्ठान का लाभ अर्जित करने हेतु 19 मार्च गुरुवार को शाम 5ः30 बजे अजमेर से पुष्कर जाकर राष्ट्र संत प्रखर जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त करेंगे।

यह भी देखें : जंतर मंतर का असली रहस्य! आज भी सेकंड में बताता है सही समय | जंतर मंतर जयपुर का चौंकाने वाला सच

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2