KBP Times

रिक्की सिंह डीडवाना-कुचामन जिले की प्रभारी नियुक्त, अभी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी में महासचिव

rikki singh

PCC Appoint: राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलो में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की जा रही हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा को डीडवाना-कुचामन जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

पूर्व में भीलवाड़ा प्रभारी रह चुकी हैं

कांग्रेस नेत्री रिक्की सिंह हंतरा पूर्व में भीलवाड़ा जिले की प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

यह भी पढ़ें : “डोटासरा की कुर्सी जल्द जाने वाली…” बीजेपी नेता गौरव वल्लभ ने बोला हमला

प्रदेश नेतृत्व का भरोसा

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व को विश्वास है कि रिक्की सिंह हंतरा अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगी। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में डीडवाना-कुचामन जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

हंतरा ने आभार जताया

इस अवसर पर रिक्की सिंह हंतरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

यह भी देखें : जंतर मंतर का असली रहस्य! आज भी सेकंड में बताता है सही समय | जंतर मंतर जयपुर का चौंकाने वाला सच

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2