KBP Times

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान, “जम्मू कश्मीर के हालात नहीं सुधरे, हिंसा, आतंकवाद और बेरोजगारी में कोई बदलाव नहीं”

उमर अब्दुल्ला

Amritsar (Punjab) : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि, केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटा दिया है, लेकिन फिर भी जम्मू-कश्मीर के हालात नहीं सुधरे हैं. हिंसा, आतंकवाद और बेरोजगारी में कोई बदलाव नहीं आया है. आतंकवाद का पूरे राज्य में पर्यटन पर बड़ा असर पड़ा है. पहलगाम हमले और उसके बाद दिल्ली में हुए ब्लास्ट में बेगुनाहों की जान जाने का असर जम्मू-कश्मीर के पर्यटन पर पड़ रहा है. पर्यटन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहा है.

उमर अब्दुल्ला ने पंजाब के दौरे पर अमृतसर में एक खास प्रोग्राम में हिस्सा लिया. यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अमृतसर के बारे में बहुत सुना है लेकिन आज मुझे पहली बार अमृतसर आने का मौका मिला. मैंने सुना था कि अमृतसर का पानी बहुत खास है, आज मुझे भी उसे पीने का मौका मिला.

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, केंद्र सरकार मनरेगा स्कीम में कई बदलाव कर रही है और नाम बदला जा रहा है. महात्मा गांधी का नाम हटाकर जी राम जी करना भी गलत है. अब राज्यों को पैसे का मैनेजमेंट खुद करना है, जिसका बोझ केंद्र ने डाल दिया है. इसलिए इन दोनों बातों को लेकर हमारी आपत्ति है.

यह भी पढ़ें : ईरान सरकार की दमन नीति शुरु, विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोलाबारी के निर्देश, 217 की मौत

लद्दाख का जहाज डूब चुका अब जेके को डुबोने की तैयारी

मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अलग राज्य बनाने की कोशिश हो रही है. केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर का जहाज डुबोना चाहती है. लद्दाख का जहाज पहले ही डूब चुका है. अब जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स का चलन बढ़ गया है. जम्मू-कश्मीर में अब ड्रग्स एक बड़ी समस्या बन गई है.
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस के बंद होने पर दुख जताया, जो जम्मू-कश्मीर का एकमात्र मेडिकल कॉलेज था. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है.
उन्होंने कहा कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच रिश्ते अच्छे हैं. यहां जो भी सरकार बने, व्यक्तिगत और राजनीतिक तौर पर उसके रिश्ते अच्छे हैं.

यह भी देखेंकिस पार्टी का हाथ थामेंगे नरेश मीणा? 2028 से पहले खुद किया बड़ा खुलासा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2