KBP Times

तेल से भरा टैंकर पलटा, लगी आग, ड्राईवर जिंदा जला,सड़क पर फैली लपटें

Fire in tanker

Tanker Accident: राजस्थान से गुजरात जाते समय नेशनल हाईवे पर, तेल से भरा टैंकर पलट जाने से आग लग गई जिसमें झुलस जाने से टैंकर का ड्राईवर जिंदा जल गया। आग इतनी भयावह रही कि नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक लपटें फैली दिखाई दीं; टैंकर से हेल्पर ने कूदकर जान बचाई। टैंकर पलटने का हादसा जालोर जिले में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे पर हुआ। इसके बाद सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।

टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था

जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से गुजरात की तरफ जा रहा था। इस दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चितलवाना थाने के एएसआई मोहनलाल ने बताया- गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। हादसे में बाड़मेर के गुड़ामालानी के मोखावा निवासी ड्राइवर सुखराम पुत्र देदाराम मेघवाल की मौत हो गई, जबकि उसके बुआ के बेटे नरसीराम पुत्र जोधाराम मेघवाल की जान बच गई। न.त्ररसीराम को सिंवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि टैंकर में कौनसा ज्वलशील पदार्थ भरा था।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cast in Election

निकाय चुनाव 2026: जातीय गणित के बीच मतदाता की पसंद कहां ,आरक्षण की लॉटरी के बाद बड़ा सवाल ?

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

2

2