KBP Times

आतंकी साजिश में अजमेर का अली अकबर गिरफ्तार, भाई बोला, ‘मर जाता तो अच्छा होता हम सरकार के साथ, जो चाहे सजा दे’

terrorist ali akbar

Terrorist caught: अजमेर का दिल्ली गेट का इलाका, पास में ही लौंगिया मौहल्ला है। दरगाह क्षेत्र के अंतर्गत आने के कारण दिल्ली गेट, लौंगया, सिलावट मौहल्ला, कुम्हारों का मौहल्ला जैसे इलाके घनी आबादी और भीड भरा रहते है। दर्जनों होटलें और दरगाह जियारत को आने वाले मेहमानों की चहल पहल देर रात तक बनी रहती है। अली अकबर का मकान भी लौंगिया मौहल्ले में है। पुलिस ने अली अकबर को अंबाला (हरियाणा) से उसके 2 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अकबर के घर से जानकारी और दस्तावेज जुटाए हैं। वह अजमेर में ऑटो चलाता था। आज रविवार सुबह से ही अली अकबर के घर रिश्तेदारों की भीड जुटी है। अली अकबर आंतकी निकला यह जानकर हर कोई हैरान है।

विस्फोटक बरामद

तीनों आरोपियों के पास से 2 किलो आरडीएक्स, आईईडी और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर ड्रोन के जरिए अमृतसर (पंजाब) में आरडीएक्स और अन्य सामान भेजा गया था। शहजाद भट्टी ने यह साजिश रची थी। अजमेर के दिल्ली गेट लोंगिया मोहल्ला के रहने वाले अली असगर ने कहा- 8 फरवरी को सुबह 6 बजे वह (अकबर) घर से यह कहकर निकला था कि मैं जयपुर से दिल्ली घूमने जा रहा हूं। इसके लिए वह घर से एक हजार रुपए लेकर गया था। रात को फिर उसने मुझे फोन किया और कहा कि मेरे पास खर्च के रुपए कम हैं, 500 रुपए और डाल दो। इसके बाद मैंने उसको फोन-पे से 500 रुपए भेज दिए थे। 9 फरवरी से उसने हमारा फोन उठाना बंद कर दिया था। हमने उसको मैसेज किया, ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी। भाई, मां-पापा रो रहे हैं। तू कहां है, कितने दिन में आएगा? एक बार फोन करके बता दे।

जिन लोगों ने फंसाया उन्हे भी पकड़े

अली असगर ने कहा- कल (14 मार्च) न्यूज के बाद ही हमें पता चला। जैसा देश उसे सजा देगा, हम उस सजा में शामिल हैं। पुलिस मामले की पूरी अच्छी तरह से जांच करे। हम यह पता करना चाहते हैं कि वह जुड़ा कैसे। पहले जोड़ने वाले लोगों को पकड़ा जाए। हमारा भाई तो गया। वे कैसे फंसाते हैं, कैसे पैसे का लालच देते हैं? अब उन लोगों को पकड़कर यह खुलासा करें। सरकार से यही विनती है कि जिसने उसे फंसाया है, उस पर कार्रवाई हो, ताकि आगे से वह हमारे देश के दूसरे लोगों को न फंसा सके।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल ने राजस्थान रन 2026 को दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा शक्ति राजस्थान की असली पहचान…

लोग कहेंगे कि ये आतंकी के बच्चे हैं

अली असगर ने कहा- अली अकबर की सोजत (पाली) में 2020 में शादी हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं। यह भी नहीं सोचा कि घर का क्या होगा। जब दोनों बच्चे पढ़ने जाएंगे तो लोग कहेंगे कि ये आतंकी के बच्चे हैं। अब मैं भी नौकरी पर जाऊंगा तो कौन देगा? पिता ने मेहनत-मजदूरी कर एक घर बनाया। 20 साल मेहनत की, 10 साल लोन चुकाया, तब जाकर मकान बना।

यह भी देखें : गैस की लाइन बनी मौ*त की कतार! सिलेंडर के इंतजार में 2 बुजुर्गों की मौ*त | LPG Crisis 

आरोपियों ने कबूला 

आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि यह त्क्ग् पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के जरिए अमृतसर में मुहैया कराया गया था। इसे ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से पंजाब पहुंचाया गया था। आतंकियों की पहली साजिश राजस्थान के हनुमानगढ़ में बम विस्फोट करने की थी। वहां आईईडी तो पहुंचा दी गई थी, लेकिन आरडीएक्स नहीं पहुंच पाया, जिससे उनकी योजना विफल हो गई। चार दिन बाद आईईडी वापस मंगा ली गई। इसके बाद एक सप्ताह तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ के कई इलाकों की रेकी कर वीडियो भेजे गए, ताकि नया टारगेट तय किया जा सके। पुलिस ने 13 मार्च को आरोपियों को पकड़ा। अदालत ने शनिवार को तीनों आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

2

2