KBP Times

CM भजनलाल ने राजस्थान रन 2026 को दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा शक्ति राजस्थान की असली पहचान…

Bhajanlal Sharma

Rajasthan Day 2026: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने आज(15 मार्च) राजस्थान दिवस पर आयोजित विकसित राजस्थान रन 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में विकसित राजस्थान रन-2026 में शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछले वर्ष हमारी सरकार ने एक परंपरा की शुरूआत की थी. राजस्थान की स्थापना 30 मार्च 1949 को यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रेवती नक्षत्र और इंद्र योग में हुई. तत्कालीन गृह मंत्री ने इस राजपूताना राजस्थान की विभिन्न रियासतों को मिलाकर एक किया था. वो दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का दिन था और क्योंकि हम गृह नक्षत्र देख कर ही कोई भी काम करते हैं, ये हमारी संस्कृति में है इसलिए हमने पिछले साल से ही चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया है.

“स्वस्थ बने रहना हमारा मूल मंत्र है”
सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने आगे कहा कि ये गौरवशाली दिवस है और पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. नियमित दौड़ लगाना और स्वस्थ बने रहना हमारा मूल मंत्र है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी फिट इंडिया अभियान के माध्यम से प्रदेश व देश वासियों को संदेश दिया है. निश्चित रूप से यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारे काम को भी गति मिलेगी और हम विकसित भारत की ओर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही सशक्त राजस्थान की असली पहचान है. उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है. प्रदेश के युवाओं को अपना स्वरोजगार शुरू करने हेतु ₹50 लाख से ₹1 करोड़ तक का ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनते हुए ‘विकसित राजस्थान’ के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहाई, पूर्व CM गहलोत बोले- 170 दिनों का हिसाब कौन देगा…

“मुख्यमंत्री का विकसित राजस्थान का संकल्प है”
राजस्थान के DGP राजीव शर्मा ने राजस्थान दिवस पर आयोजित विकसित राजस्थान रन 2026 पर कहा कि विकसित राजस्थान रन में आप युवाओं का उत्साह देख सकते हैं और राजस्थान पुलिस के नौजवानों का भी उत्साह आप देख सकते हैं. इस तरह के उत्साह के साथ जब जनता राजस्थान की प्रगति यात्रा में जुड़ती है तो निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री का जो विकसित राजस्थान का संकल्प है, उसे हम जल्द ही पूरा होते देख सकेंगे. सभी को राजस्थान दिवस पर हार्दिश शुभकामनाएं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

2

2