KBP Times

मैच का बॉयकॉट क्यों कर रहा है पाकिस्तान ? शहबाज़ शरीफ ने बताया

india pak

India-Pak Cricket Match : ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाले मुकाबले का पाकिस्तान सरकार ने बॉयकॉट करने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद से ही क्रिकेट और सियासत दोनों में हंगामा मचा हुआ है. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बांग्लादेश का नाम लेते हुए बताया है कि उनकी सरकार भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट क्यों कर रही है.

प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा, “हमने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक साफ़ स्टैंड लिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि खेल के मैदान पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए. हमने बहुत सोच-समझकर यह फैसला लिया है और हम पूरी तरह बांग्लादेश के साथ खड़े हैं”.
उन्होंने आगे कहा, “हमने टी20 वर्ल्ड कप पर बहुत स्पष्ट रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे. हमें लगता है कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए और बांग्लादेश के साथ खड़ा होना सही फैसला है”.

पाक सरकार ने दी जानकारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नहीं(PCB), बल्कि पाकिस्तान सरकार ने बीते रविवार को अपने X हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बॉयकॉट करेगी. इसके बाद उसी दिन ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस तरह के कदम को लेकर चेतावनी भी दी थी.

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने T20 विश्वकप में भारत की टीम को बताया प्रबल दावेदार

बांग्लादेश का नाम लेकर क्यों किया बवाल?

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के चलते BCCI ने IPL 2026 सीज़न से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिज़ुर रहमान को बाहर कर दिया था. इसके बाद बांग्लादेश सरकार इस बात पर अड़ गई कि उनके खिलाड़ी की बेइज्जती हुई है और इसी कारण वे भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम नहीं भेजेंगे.

इस पूरे मामले पर ICC ने सख्त रुख अपनाते हुए बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. यह फैसला पाकिस्तान को नागवार गुज़रा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी बांग्लादेश के समर्थन में सामने आए और इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने भी भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया. अब इस मामले में ICC पाकिस्तान को कड़ा जवाब दे सकती है.

यह भी देखें : “जब हम EWS का विरोध नहीं करते तो…”UGC के सपोर्ट में क्या बोले लोग? 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Nexalist Attack

झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ था हमला

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

2

2