KBP Times

ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने T20 विश्वकप में भारत की टीम को बताया प्रबल दावेदार

indian team and ricky ponting

Ricky Ponting : फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरु होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत को टी20 कप का प्रबल दावेदार बताया है.पोंटिंग ने कहा कि हालात, प्रतिभा और खिलाड़ियों की मजबूत टीम को देखते हुए भारत शायद प्रबल दावेदार है. उन्हें हराना मुश्किल होगा. लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि सेमीफाइनल तक ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहेगा,”

भारत को हराना आसान नहीं

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि पाकिस्तान से सीरीज हारना भारी नुकसान है. टीम को अभी और मेहनत की जरुरत होगी क्योंकि भारत मजबूत टीम है जिसे हाराना आसान नहीं होगा.
ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप की तैयारी के आखिरी मैचों में करारी शिकस्त मिली, जब पाकिस्तान ने उसे उसके घरेलू मैदान पर 0-3 से करारी शिकस्त दी. यह सीरीज मेहमान टीम के लिए बेहद शर्मनाक रही, जो आखिरी दो मैचों में क्रमशः 108 और 96 रन पर ऑल आउट हो गई. इन हारों ने उपमहाद्वीप की धीमी और कम दबाव वाली पिचों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की लंबे समय से चली आ रही मुश्किलों को उजागर कर दिया.

यह भी पढ़ें : T-20 वर्ल्ड कप में पाक ने भारत के साथ मैच खेलने से किया इंकार, ICC ने कहा पुर्नविचार करें

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी कमजोर

रिकी पोंटिंग ने कहा कि पाक के गेंदबाजों मोहम्मद नवाज़, उस्मान तारिक और अबरार अहमद ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया, और तीनों ही मौकों पर मेहमान टीम बल्लेबाजी में तालमेल बिठाने में नाकाम रही. इस सीरीज ने वैश्विक टूर्नामेंट से कुछ ही सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया के संतुलन और तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

स्मिथ स्क्वॉड में नहीं

तेज गेंदबाज पैट कमिंस के टूर्नामेंट से बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों में और भी मुश्किलें आ गई हैं. स्पिन गेंदबाजी में माहिर खिलाड़ियों की कमी को लेकर भी टीम की आलोचना हो रही है, जिसमें शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ को शामिल नहीं किया गया है.

यह भी देखें : “कहते हैं काम नहीं, क्या करें भूखे मरे..” बीजेपी सरकार पर भड़के मनरेगा मजदूर

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

2

2