WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुई। मैच शुरू होने से पहले ही ओपनिंग सेरेमनी ने स्टेडियम का माहौल गरमा दिया। क्रिकेट फैंस और दर्शक शुरुआत से ही उत्साहित नजर आए।
हरनाज संधू और जैकलीन ने मचाई धूम
ओपनिंग सेरेमनी में सबसे पहले हरनाज संधू स्टेज पर आईं और अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने अपनी जबरदस्त डांस मूव्स और एनर्जी से स्टेडियम में आग लगा दी। दर्शक उनकी स्टाइल और ग्लैमर का खूब मज़ा लेते नजर आए।
यो यो हनी सिंह का धमाकेदार एंट्री
ओपनिंग सेरेमनी में यो यो हनी सिंह की एंट्री ने माहौल को और भी शानदार बना दिया। हनी सिंह ने अपने सुपरहिट गाने और रैप परफॉर्मेंस से स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। दोनों टीमों की कप्तानों स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत के साथ डगआउट में बैठने के बाद उनकी सरप्राइज एंट्री सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगी। इस सीजन की भव्य शुरुआत में ग्लैमर और तड़क-भड़क का परफेक्ट तड़का देखने को मिला।



