KBP Times

रेलवे के खिलाफ मैच में क्यों नहीं दिखे विराट कोहली ?

Virat Kohli

Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के छठे चरण में 6 जनवरी को दिल्ली और रेलवे की टीमें आमने-सामने हैं। रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। लेकिन मैच शुरू होने से पहले दिल्ली की प्लेइंग इलेवन सामने आई तो उसमें विराट कोहली का नाम नहीं था, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।

पहले खेलना तय माना जा रहा था विराट का

दरअसल, कुछ दिन पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि विराट कोहली (Virat Kohli) रेलवे के खिलाफ ये मुकाबला खेल सकते हैं। इसी वजह से फैंस को उम्मीद थी कि विराट एक बार फिर दिल्ली की तरफ से मैदान में उतरेंगे, लेकिन टीम शीट ने सबको चौंका दिया। मैच से कुछ घंटे पहले दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने साफ कर दिया था कि विराट कोहली इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई, जिसके बाद फैंस के बीच कई तरह की अटकलें लगने लगीं।

न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी में जुट सकते हैं विराट

विराट कोहली (Virat Kohli) 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि इसी सीरीज की तैयारी के चलते विराट ने आखिरी समय पर विजय हजारे का यह मैच छोड़ने का फैसला किया। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट से पहले सभी खिलाड़ियों को कम से कम दो मैच खेलने को कहा था। विराट कोहली इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में दो मुकाबले खेल चुके हैं, ऐसे में उन्होंने नियम भी पूरा कर लिया है।

विजय हजारे में रहा विराट का शानदार प्रदर्शन

विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस सीजन आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रनों की ज़बरदस्त शतकीय पारी खेली थी। वहीं गुजरात के खिलाफ उन्होंने 77 रन बनाए थे। दोनों ही मैचों में दिल्ली की टीम को जीत मिली थी। दिल्ली ने अब तक टूर्नामेंट में पांच मैच खेले हैं, जिनमें से चार में जीत हासिल की है। अब फैंस को इंतज़ार है 11 जनवरी का, जब विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी में नज़र आ सकते हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

dipika kakar

लिवर कैंसर से उबरने के बाद फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़ भावुक होकर बोलीं – आज मुझे बहुत डर लग रहा था

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी

India and SA match

T20 World Cup : भारत का आज साउथ अफ्रीका से कड़ा मुकाबला, दर्शकों को मैच रोमांचक होने की उम्मीद

Air Strike on afghanistan

रमज़ान के दौरान पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 की मौत

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…