KBP Times

वैभव का पहला मैच में स्कोर 14 रन, श्रीलंका-ए के खिलाफ तेज बल्लेबाजी करते हुए आउट

vaibhav suryavanshi

Vaibhav Suryawanshi : भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने मैच मैच में 14 रन बना सके। आउट होने से पहले तेज बल्लेबाजी करते हुए उन्होने तीन चौके लगाए। आईपीएल के बाद आज 9 जून मंगलवार को वैभव सूर्यवंशी पहली बार मैदान में उतरे। इंडिया-ए ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड बनाने के लिए उतरे थे, लेकिन मोहम्मद शिराज ने उन्हे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया, उससे पहले सूर्यवंशी ने दो गेंदों पर दो चौके लगाए। यह श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहा है। वन-डे ट्राई सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-ए है।

वैभव का सिलेक्शन इंडियन टीम में हुआ

आईपीएल में शानदार परफॉरमेंस के आधार पर इंडिया-ए में जगह मिली. वैभव का सिलेक्शन इंडियन टीम में हो गया है। वह इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वहीं, वैभव 15 साल 71 दिन में चुने गए हैं।

एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट

वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।

12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-ए तक का सफर

वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे। वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वैभव ने लिस्ट-ए (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं।

यह भी पढ़ें : 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप का होगा आगाज, 48 टीमें होंगी शामिल, टूर्नामेंट में खर्च होंगे 1.29 लाख करोड़

यह भी देखें: जयपुर की वंशिका मौत का रहस्य! 13वीं मंजिल पर क्या हुआ? माँ बोलीं- “मेरी बेटी को वापस ला सकते हो?”

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

2

2