KBP Times

11 जून से फीफा वर्ल्ड कप का होगा आगाज, 48 टीमें होंगी शामिल, टूर्नामेंट में खर्च होंगे 1.29 लाख करोड़

FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026:11 जून 2026 से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होगा. 48 टीमों और 104 मुकाबलों वाला यह टूर्नामेंट फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप बनने जा रहा है. आधुनिक तकनीक, रिकॉर्ड प्राइज मनी और दुनिया भर में अरबों दर्शकों की मौजूदगी इसे खास बनाएगी. लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गुइलर्मो ओकोआ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का छठा विश्व कप भी इस टूर्नामेंट का बड़ा आकर्षण रहेगा. 38 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में करीब 1.29 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे यह अब तक के सबसे महंगे फुटबॉल आयोजनों में शामिल हो गया है.

600 करोड़ दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद
फीफा को उम्मीद है कि इस बार विश्व कप को दुनिया भर में करीब 600 करोड़ लोग देखेंगे. कतर में आयोजित 2022 विश्व कप को लगभग 500 करोड़ दर्शकों ने देखा था. बढ़ती डिजिटल पहुंच और वैश्विक प्रसारण नेटवर्क के कारण यह टूर्नामेंट खेल के साथ-साथ बड़े व्यावसायिक मंच के रूप में भी उभर रहा है.

खिलाड़ियों से जुड़े खास आंकड़े
विश्व कप 2026 में कुल 1248 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. प्रत्येक टीम में 26 खिलाड़ी होंगे.इनमें 357 खिलाड़ी ऐसे होंगे जो पहले भी विश्व कप खेल चुके हैं, जबकि 891 खिलाड़ी पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उतरेंगे. इसके अलावा 22 विश्व कप विजेता खिलाड़ी भी इस बार मैदान में नजर आएंगे.

मेसी और रोनाल्डो का छठा विश्व कप
यह विश्व कप तीन दिग्गज खिलाड़ियों का छठा विश्व कप होगा. अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेक्सिको के गोलकीपर गुइलर्मो ओकोआ इतिहास रचने के करीब होंगे. फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें खास तौर पर इन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी.

AI तकनीक और रिकॉर्ड प्राइज मनी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार AI आधारित रियल-टाइम डिजिटल प्लेयर मॉडल का उपयोग किया जाएगा.16 ट्रैकिंग कैमरे खिलाड़ियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और 3D मॉडलिंग की मदद से ऑफसाइड फैसले अधिक तेज और सटीक होंगे. टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 871 मिलियन डॉलर होगी, जबकि विजेता टीम को 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 477 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा.

यह भी पढ़ें: “सपना सच होने जैसा था वो पल…” विराट कोहली से मुलाकात को लेकर बोले वैभव सूर्यवंशी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

2

2