KBP Times

भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को दूसरा टेस्ट मैच, भारतीय कप्तान गिल के पास 3 हजार रन पूरे करने का मौका

India-shrilanka

India-Shrilanka : भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश सीरीज 2-0 से जीतने और तीन साल बाद विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज अपने नाम करने पर रहेगी। गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीत हासिल कर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने आखिरी बार जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विदेशी टेस्ट सीरीज जीती थी।

कप्तान के तीन हजार रन पूरे होंगे

कप्तान शुभमन गिल के नाम टेस्ट क्रिकेट में अभी 2,993 रन हैं। वह 7 रन बनाते ही 3,000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे। इसके अलावा गिल 47 टेस्ट छक्के लगा चुके हैं और 3 छक्के लगाते ही 50 छक्के पूरे कर लेंगे।

जायसवाल पर भी बड़ी पारी का दबाव

ओपनर यशस्वी जायसवाल भी लंबे समय से बड़ी पारी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में शतक लगाने के बाद उनकी पिछली 8 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक आया है। कोलंबो के नेट्स में उन्होंने इस शॉट पर भी काम किया। भारतीय तेज गेंदबाजों और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी कर उन्हें कट खेलने के लिए मजबूर करने की कोशिश की, लेकिन जायसवाल ने कई गेंदें छोड़कर जवाब दिया।

कुलदीप या सारांश, तीसरे स्पिनर पर फैसला बाकी

भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा चयन सवाल तीसरे स्पिनर को लेकर है। गॉल टेस्ट में कुलदीप यादव ने दोनों पारियों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ एक विकेट लिया। वह टीम के सबसे महंगे गेंदबाज भी रहे। दूसरे टेस्ट में उनकी जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें –हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

यह भी देखें-“इस बार पार्षद को जूतों की माला…” वार्ड 12 में फूटा गुस्सा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

sikh protest in delhi

सज्जन कुमार को हीरो बताने पर सिख समाज नाराज़, पीड़ित परिवारों का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन

Sambit Patra

वंदे मातरम् विवाद पर संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला, कहा- राष्ट्रभक्ति का लिबास हट चुका…

Ex CM Ashok Gehlot

UCC को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताएं, अशोक गहलोत से मिले उलेमा और प्रतिनिधि

Actor Arjun Rampal

एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की शादी, रिलेशनशिप से हैं दो बेटे

India-shrilanka

भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को दूसरा टेस्ट मैच, भारतीय कप्तान गिल के पास 3 हजार रन पूरे करने का मौका

BJP new team for youth

बीजेपी ने अब युवाओं से संवाद के लिए बनाई टीम, आज पीएम से मुलाकात

sugar price and kharge

चीनी की बढ़ती कीमतों और विदेश से आयात पर कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना, खरगे बोले-ये कैसा आत्मनिर्भर भारत ?

NSUI-ABVP

पुणे यूनिविर्सिटी कैंपस में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प

Cement factory blast

झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, ग्रामीणों ने किया गेट जाम

2

2