KBP Times

वैभव का बुमराह पर सिक्स, यशस्वी के 100 सिक्स पूरे; राजस्थान रॉयल्स कि तूफानी शुरुआत से बने कई रिकॉर्ड

RR V/S MI IPL 2026

IPL 2026- राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को IPL 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से मात दी. बारिश के कारण गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में यह मैच 11-11 ओवर का खेला गया. इस मैच में कई शानदार मोमेंट्स और रिकॉर्ड देखने को मिले.

राजस्थान ने दोहराया अपना ही रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स ने बेहद तेज शुरुआत करते हुए सिर्फ 2.4 ओवर में 50 रन बना डाले. यह टीम की IPL में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी रही. इससे पहले भी टीम ने 2023 में कोलकाता के खिलाफ इतने ही ओवर में अर्धशतक बनाया था.

 वैभव का शानदार रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने मैच की शुरुआत में ही जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़कर सबको चौंका दिया. इसके साथ ही वह 19 साल या उससे कम उम्र में IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 10 पारियों में 35 सिक्स पूरे कर लिए हैं.

यशस्वी जायसवाल का शानदार रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में अपने IPL करियर के 100 छक्के पूरे कर लिए. वह राजस्थान रॉयल्स के उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 100 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए हैं.

बारिश ने बिगाड़ा मैच का शेड्यूल

गुवाहाटी में लगातार बारिश के चलते मैच करीब 2 घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ. हालात को देखते हुए मुकाबले को 11-11 ओवर का कर दिया गया.

यह भी पढ़ें : शुरुआती दो मैच जीती पंजाब का, दो मैच हारी कोलकाता से होगा मुकाबला

 पहले ओवर में ही आक्रामक शुरुआत

यशस्वी जायसवाल ने पारी के पहले ही ओवर में 4 चौके और 1 छक्का लगाकर 22 रन बटोरे. उनकी इस तेज शुरुआत ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह के ओवर में दो शानदार छक्के लगाए. पहला सिक्स उन्होंने पहली ही गेंद पर लगाया जबकि दूसरा पुल शॉट खेलते हुए बाउंड्री के पार भेजा. जायसवाल ने चौके के साथ अपनी 17वीं IPL फिफ्टी पूरी की. उन्होंने हार्दिक पंड्या की गेंद पर शानदार शॉट खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की.

यह भी देखें: स्वच्छ भारत 2.0 फेल? रामबाग का स्मार्ट टॉयलेट बना नशेड़ियों का अड्डा

 रदरफोर्ड का सिक्स स्टैंड तक पहुंचा

शेरफेन रदरफोर्ड का एक सिक्स स्टैंड में बैठे दर्शक को जा लगा. 8वें ओवर में तुषार देशपांडे की फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने शॉट खेला और गेंद डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से स्टैंड में गई. 92 मीटर लंबा यह सिक्स स्टैंड में बैठी एक बच्ची को जा लगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2