KBP Times

शुरुआती दो मैच जीती पंजाब का, दो मैच हारी कोलकाता से होगा मुकाबला

KKR and PBKS match

IPL Match in Kolkata : आज ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया।

KKR का PBKS के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच अब तक 35 बार टक्‍कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला।

कोलकाता में सीजन का दूसरा मैच

कोलकाता ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। कोलकाता में IPL के अब तक 101 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। कोलकाता में इस सीजन एक मैच खेला गया है। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 16 ओवर में 161 पर ऑलआउट हो गई थी।

यह भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर वुमन को लॉस एंजिल्स खेलों से किया बाहर, IOC ने कहा नहीं खेल सकती महिलाओं के साथ

कोलकाता में बारिश की आशंका

सोमवार को कोलकाता में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है, जिससे आसमान थोड़ा धुंधला नजर आएगा। दिन बढ़ने के साथ गर्माहट महसूस होगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की 57ः आशंका है। तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

यह भी देखें: राजस्थान में अनोखी शादी! दिव्यांग बेटी ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ लिए सात फेरे | Jobner | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2