KBP Times

“सपना सच होने जैसा था वो पल…” विराट कोहली से मुलाकात को लेकर बोले वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में अपनी धाक जमाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय सीनियर टीम में जगह बना ली है. हालांकि युवा बल्लेबाज के लिए सबसे खास पल आईपीएल 2026 फाइनल के बाद आया, जब उनके आदर्श विराट कोहली ने उनसे मुलाकात कर महत्वपूर्ण सलाह दी. वैभव ने इस बातचीत को अपने जीवन का सपना पूरा होने जैसा बताया और कहा कि यह पल वह कभी नहीं भूलेंगे.

विराट से मुलाकात को बताया सपने के सच होने जैसा
राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 फाइनल के बाद विराट कोहली से हुई बातचीत को अपने करियर का सबसे यादगार अनुभव बताया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के बाद कैमरों में कैद हुई दोनों खिलाड़ियों की बातचीत ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब वैभव ने खुद खुलासा किया है कि उस दौरान विराट ने उनसे क्या कहा था.

बचपन से रहे हैं विराट और आरसीबी के फैन
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को दिए इंटरव्यू में वैभव ने बताया कि वह बचपन से विराट कोहली और आरसीबी के बड़े प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब विराट ने उनके कंधे पर हाथ रखा और उनसे बातचीत की तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. वैभव के मुताबिक वह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था.

बड़े भाई की तरह दी करियर की सीख
वैभव ने बताया कि विराट कोहली ने उनसे किसी स्टार खिलाड़ी की तरह नहीं बल्कि बड़े भाई की तरह बात की. उन्होंने युवा बल्लेबाज को आगे बढ़ने, अपने खेल पर फोकस बनाए रखने और सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े रहने की सलाह दी. साथ ही बाहरी शोर और आलोचनाओं से दूर रहकर केवल प्रदर्शन पर ध्यान देने की बात कही.

विराट की सलाह हुई वायरल
आईपीएल फाइनल के बाद आरसीबी द्वारा जारी वीडियो में विराट कोहली ने वैभव से कहा था कि उन्हें अभी और ऊंचाइयों तक पहुंचना है. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हासिल हुआ है, वह मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है. लोगों की बातों पर ध्यान देने के बजाय लगातार मेहनत करते रहने की सलाह देते हुए विराट ने मुस्कुराकर कहा, “एक बिहारी सब पर भारी.यह बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई.

आईपीएल में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन का मिला इनाम
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की. उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा, जबकि पूरे सीजन में उन्होंने 72 छक्के जड़े.अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 175 रन की ऐतिहासिक पारी और आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया गया है. वैभव अब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम का हिस्सा होंगे.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की उड़ान, सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में एंट्री, सचिन का टूटा रिकॉर्ड

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2