KBP Times

बांग्लादेश 413 पर ऑलआउट, मोहम्मद अब्बास के पंजे से पाकिस्तान की दमदार वापसी

Bangladesh vs Pakistan

Bangladesh vs Pakistan:बांग्लादेश के ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी 413 रन पर सिमट गई. पहले दिन मजबूत स्थिति में नजर आ रही मेजबान टीम को दूसरे दिन पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने अपने शानदार प्रदर्शन से बड़ा झटका दिया. अब्बास ने 34 ओवर में 92 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और पाकिस्तान को मुकाबले में वापसी दिलाई.

दूसरे दिन बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 301 रन से आगे खेलना शुरू किया था. ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से 500 रन के करीब पहुंच जाएगी, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर मेजबान टीम की पारी को 413 रन पर समेट दिया.

मुशफिकुर रहीम ने बनाए 71 रन
बांग्लादेश की ओर से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 179 गेंदों में 71 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. इसके अलावा पहले दिन कप्तान नजमूल हसन शांतो ने 101 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी. वहीं मोमिनुल हक ने 91 रन और लिटन दास ने 33 रन का योगदान दिया. पाकिस्तान की गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए, जबकि नोमान अली और हसन अली को 1-1 सफलता मिली. जवाब में पाकिस्तान ने तेज और आत्मविश्वास भरी शुरुआत की.

यह भी पढ़ें: आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 2: सिमरनजीत कौर सेमीफाइनल में, दीपिका कुमारी बाहर

शुरुआती 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 50 रन बना लिए. इमाम-उल-हक 28 रन और अजान अवैस 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे. पाकिस्तान अब पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर मैच पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगा.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2