KBP Times

T-20 वर्ल्ड कप में पाक ने भारत के साथ मैच खेलने से किया इंकार, ICC ने कहा पुर्नविचार करें

Pak boycott with India

T-20World Cup:  पाकिस्तान ने T-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया। पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम T-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट तो खेलेगी, लेकिन भारत से मैच नहीं खेलेगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICC ने कहा कि PCB यानि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने फैसले पर फिर से विचार करे।

पाक क्रिकेट को हो सकता है भारी नुकसान

ICC की प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक मैच बॉयकॉट करने से पाकिस्तान का ही रन रेट खराब होगा। 16.10.7 क्लॉज में बताया है कि पाकिस्तान के 20 ओवर में 0 रन होंगे। जबकि भारत का एक भी ओवर काउंट नहीं होगा। इससे पाकिस्तान का रन रेट बाकी मैच जीतकर भी निगेटिव में जा सकता है।

ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की टीमें हैं। पाकिस्तान अगर 3 में से एक भी मैच हार गई तो टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी। अमेरिका तो पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर ग्रुप स्टेज में ही बाहर भी कर चुका है। नीदरलैंड भी ICC टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर करते आई है।

ICC लगा सकता है प्रतिबंध

ICC ने पाकिस्तान को अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है। वर्ल्ड बॉडी अब PCB से पूछेगा कि उसने बॉयकॉट क्यों किया? अगर पाकिस्तान ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो ICC उसे इसी वर्ल्ड कप से बैन भी कर सकता है। इससे पहले भी 5 टीमें वर्ल्ड कप में मैच का बॉयकॉट कर चुकी हैं।

पाक सुपर लीग को NOC नहीं मिलेगी

पाकिस्तान इस मामले में सुरक्षा कारणों का हवाला नहीं दे सकता, क्योंकि टीम अपने सभी मैच भारत की बजाय श्रीलंका में खेलने वाली है। PCB  ने अगर बांग्लादेश को सपोर्ट करने का कारण दिया तो भी ICC एक्शन ले सकता है क्योंकि ICC ने पहले ही PCB को धमकी दे दी थी कि अगर बांग्लादेश को सपोर्ट किया तो पाकिस्तान सुपर लीग को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट NOC नहीं मिलेगा।

नॉकआउट स्टेज में भारत से सामने हुआ तो ?

पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में तो भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया, लेकिन बोर्ड ने यह साफ नहीं किया कि नॉकआउट में अगर टीम इंडिया सामने आई तो टीम खेलेगी या नहीं?

यह भी पढ़ेंः साउथ अफ्रीका ने टी20 मैच वेस्टइंडीज से सात विकेट से जीता, डिकॉक के शतक में 10 छक्के

पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने पीसीबी के फैसले पर कहा, हम बस वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। सरकार ने अगर किसी टीम के खिलाफ खेलने के लिए मना कर दिया तो हम उसका पालन करेंगे। हम टूर्नामेंट में अपना 100 प्रतिशत खेल दिखाने पर फोकस कर रहे हैं।

मेजबानी मिलना मुश्किल

पाकिस्तान ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी। देश को 29 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। अब पाकिस्तान को भविष्य में मिलने वाली मेजबानी से भी हटा सकता है क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच से आईसीसी की कमाई बढ़ती। अब मैच नहीं होगा, इससे आईसीसी का रेवेन्यू कम हो सकता है। इस नुकसान की भरपाई के लिए आईसीसी से अब पाकिस्तान को मिलने वाले सालाना रेवेन्यू शेयर को भी घटा सकता है।

यह भी देखेंः बजट 2026 पर ज़मीनी सच्चाई: CA, व्यापारी, एनालिस्ट और महिलाएं क्या कहती हैं?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

2

2