KBP Times

साउथ अफ्रीका ने टी20 मैच वेस्टइंडीज से सात विकेट से जीता, डिकॉक के शतक में 10 छक्के

South Africa player Dcoc

T20 Cricket match: साउथ अफ्रीका ने टी 20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में क्विंटन डिकॉक का तूफानी खेल देखने को मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले डिकॉक की इस तरह की पारी से साउथ अफ्रीका टीम का हौसला जरूर और बढ़ेगा क्योंकि इस टीम ने रिकॉर्ड 222 रन को चेज करते हुए जीत हासिल की।

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर के 75 रन और रदरफोर्ड के नाबाद 57 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 221 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 222 रन का टारगेट मिला, लेकिन इस टीम ने डिकॉक की शतकीय पारी के दम पर 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बनाते हुए मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

डीकॉक ने 43 गेंदों पर लगाया शतक

क्विंटन डिकॉक ने इस मैच में 49 गेंदों पर 10 छक्के और 6 चौकों की मदद से 115 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 234.69 का रहा। डिकॉक ने इस मैच में अपना शतक 43 गेंदों पर पूरा किया और टी20आई में साउथ अफ्रीका की तरफ से तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का कमाल किया। इस टीम के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 35 गेंदों पर ये कमाल किया था जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 गेंदों पर शतक लगाया था और वो दूसरे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी, रिकॉर्ड भी, जोखिम भी!

डिकॉक ने जड़ा 8वां टी20 शतक

टी20 मेन्स क्रिकेट में डिकॉक का ये 8वां शतक रहा और वो मेन्स टी20 क्रिकेट में बतौर विकेट कीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर भी हैं। दूसरे नंबर पर इशान किशन और कामरान अलमल मौजूद हैं जिनके नाम अब तक 5-5 शतक दर्ज हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 4 शतक के साथ संजू सैमसन मौजूद हैं।

यह भी देखें : “हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं…” UGC नियमों पर सनातनी इन्फ्लुएंसर की बड़ी चेतावनी | Supreme Court

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

2

2