KBP Times

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

US-Israel Relations

US-Israel Relations: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद अमेरिका और इजरायल के रिश्तों में तनाव खुलकर सामने आने लगा है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे अपने सबसे बड़े और शक्तिशाली सहयोगी अमेरिका को नाराज नहीं करना चाहिए. वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इजरायली सैन्य कार्रवाइयों की आलोचना कर रहे हैं. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जेडी वेंस के इस बयान के बावजूद साफ कर दिया है कि इजरायल लेबनान पर कब्जा किए इलाके से पीछे नहीं हटेगा.

“हकीकत को समझे और जागे”
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेडी वेंस ने कहा कि दुनिया में इस समय इजरायल का सबसे बड़ा और प्रभावशाली सहयोगी अमेरिका है और उसे इस रिश्ते की अहमियत समझनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर वह इजरायली कैबिनेट में होते तो अपने इकलौते शक्तिशाली सहयोगी पर हमला या सार्वजनिक आलोचना नहीं करते. वेंस ने इजरायली नेतृत्व से कहा कि वह “हकीकत को समझे और जागे” क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका ही वह देश है जो लगातार इजरायल का समर्थन करता रहा है.

‘अमेरिकी करदाताओं के पैसे से मिल रहे हथियार’
उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को मिलने वाली अमेरिकी सैन्य सहायता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में इजरायल की रक्षा में इस्तेमाल हुए दो-तिहाई रक्षात्मक हथियार अमेरिकी उद्योगों ने बनाए हैं और उनका खर्च अमेरिकी करदाताओं ने उठाया है. वेंस ने कहा कि इजरायल की समस्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं, बल्कि वे लोग हैं जो अमेरिका को अपनी परेशानी का कारण मानते हैं. उनके अनुसार, इजरायली नेतृत्व को यह समझना होगा कि अमेरिका के समर्थन के बिना उसकी रणनीतिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है.

कट्टरपंथी मंत्रियों पर भी साधा निशाना
वहीं एक इंटरव्यू के दौरान वेंस ने इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर और वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच की आलोचना करते हुए कहा कि वे अमेरिका-ईरान समझौते का विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनके पास कोई व्यावहारिक समाधान नहीं है. वेंस ने सवाल उठाया कि 90 लाख की आबादी वाला देश अपनी हर राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौती का समाधान केवल सैन्य कार्रवाई और लोगों को मारकर नहीं निकाल सकता.

ट्रंप भी इजरायली कार्रवाई से नाराज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हाल के दिनों में इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों को लेकर आलोचनात्मक रुख अपनाते दिखाई दिए हैं. विशेष रूप से लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ हो रहे हमलों को लेकर उन्होंने चिंता जताई. जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा कि यदि छोटे स्तर की घटनाएं होती हैं तो उसके जवाब में बड़े पैमाने पर बमबारी और इमारतें गिराना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि इजरायल इससे बेहतर और अधिक जिम्मेदार तरीके से व्यवहार कर सकता है.

सीजफायर की अपील के बावजूद नेतन्याहू अड़े
दूसरी ओर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि इजरायल दक्षिणी लेबनान में बनाए गए अपने सुरक्षा क्षेत्र से पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका-ईरान समझौते में क्षेत्रीय मोर्चों पर सैन्य गतिविधियां कम करने और संघर्ष विराम बनाए रखने पर जोर दिया गया है.

मध्य पूर्व में बढ़ सकता है नया तनाव
विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ती बयानबाजी आने वाले दिनों में दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित कर सकती है. एक ओर वॉशिंगटन क्षेत्रीय शांति और युद्धविराम को मजबूत करना चाहता है, वहीं इजरायल सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर अपने सैन्य रुख में नरमी दिखाने को तैयार नहीं दिख रहा.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2