KBP Times

पीरियड्स में मंदिर जाकर पूजा-पाठ करें या नहीं? कथावाचक जया किशोरी का जवाब सुन चौंक जाएंगे आप

Jaya Kishori

Jaya Kishori: माहवारी को लेकर समाज में लंबे समय से कई तरह की मान्यताएं और नियम चले आ रहे हैं. आज भी कई घरों में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मंदिर जाने और पूजा-पाठ करने से रोका जाता है. इस विषय पर कथावाचक जया किशोरी ने अपनी राय रखते हुए कहा कि इन परंपराओं का मूल उद्देश्य महिलाओं को आराम देना था, लेकिन समय के साथ इनका गलत अर्थ निकाल लिया गया और इन्हें अपवित्रता से जोड़ दिया गया.

पीरियड्स को लेकर क्या बोलीं जया किशोरी?
एक इंटरव्यू में जया किशोरी से पूछा गया कि आज भी कई परिवारों में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अचार छूने, मंदिर जाने और पूजा-पाठ करने से रोका जाता है. इस पर उन्होंने कहा कि हर परंपरा के पीछे कोई न कोई कारण होता है. पुराने समय में महिलाओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, इसलिए उन्हें आराम करने और घर में रहने की सलाह दी जाती थी.उस दौर में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं भी सीमित थीं.

समय के साथ बदला नियमों का अर्थ
जया किशोरी ने कहा कि समय के साथ इन नियमों का गलत मतलब निकाला जाने लगा. कुछ लोगों ने इसे अछूतपन और अपवित्रता से जोड़ दिया, जबकि ऐसा कभी नहीं था. उनके अनुसार, इन परंपराओं का मकसद महिलाओं की सेहत का ध्यान रखना था, न कि उन्हें किसी तरह से कमतर या अशुद्ध साबित करना.

माहवारी को अपवित्र कहना गलत
जया किशोरी ने कहा कि जिस रक्त को कुछ लोग अपवित्र मानते हैं, वही गर्भावस्था के दौरान बच्चे के विकास और पोषण का आधार बनता है. अगर उसे अपवित्र माना जाए तो यह तर्क स्वयं गलत साबित हो जाता है. उन्होंने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे सम्मान के साथ देखा जाना चाहिए.

महाभारत का उदाहरण भी दिया
अपनी बात को स्पष्ट करते हुए जया किशोरी ने महाभारत का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि एक प्रसंग में माता द्रौपदी रजस्वला अवस्था में थीं, फिर भी भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी सहायता की थी. भगवान ने कभी इस आधार पर भेदभाव नहीं किया, इसलिए लोगों को भी ऐसी सोच से बचना चाहिए.

माहवारी पर प्रेमानंद महाराज की क्या है राय?
प्रेमानंद महाराज का कहना है कि शास्त्रों में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के लिए पूजा-पाठ और कुछ धार्मिक अनुष्ठानों को निषिद्ध बताया गया है. उनके अनुसार, इस अवधि में महिलाओं को नियमित धार्मिक अनुष्ठान नहीं करने चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान महिलाएं भगवान का स्मरण, भजन, नाम-जप और भगवत चिंतन कर सकती हैं तथा आध्यात्मिक रूप से ईश्वर से जुड़ी रह सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पारण का समय

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

2

2