KBP Times

बदरीनाथ धाम में दर्शनार्थियों का टूटा रिकॉर्ड, 5.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

Badrinath dhaam

Badridhaam : उत्तराखंड में इस वर्ष बदरीनाथ धाम यात्रा अपने चरम पर पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार धाम के कपाट खुलने के महज एक महीने के भीतर ही 5.56 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं. धाम के रिकॉर्ड के अनुसार यह आंकड़ा पिछले सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुका है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बदरीनाथ धाम इन दिनों पूरी तरह आस्था के रंग में डूबा नजर आ रहा है. धाम में भक्तों की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते दो दिनों में ही 60 हजार से अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचे और भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। प्रतिदिन लगातार बढ़ती हजारों श्रद्वालूओं की संख्या ने प्रशासन की चुनौती भी बढ़ा दी है.

छह साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

बताया जा रहा है कि इससे पहले वर्ष 2019 में एक महीने के भीतर 5.50 लाख तीर्थयात्रियों के पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था, जो अब करीब छह साल बाद टूट गया है. वहीं, वर्ष 2023 में एक महीने के भीतर करीब 4.50 लाख श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे. इस बार यात्रा ने बीते सभी वर्षों के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है.

चारों तरफ गूंज रहे जय बद्री विशाल के जयकारे

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां किस तरह पैदल जाम जैसी स्थिति बनी हुई है. हर कोई भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए उत्साहित और बेताब नजर आ रहा है. जहां नजर डालो, वहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं. ऐसा लग रहा है मानो बदरीनाथ धाम में आस्था का महाकुंभ लगा हो. पूरे धाम में श्जय बद्री विशालश् के जयकारे गूंज रहे हैं और हर ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है.

व्यवस्थाओं का निरीक्षण 

यात्रा के एक महीने पूरे होने पर एसडीआरएफ के कमांडिंग ऑफिसर अपर्ण कुमार यदुवंशी बदरीनाथ धाम पहुंचे और यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों के लिए दर्शन व्यवस्था को और सुगम बनाने के निर्देश दिए. एसडीआरएफ की टीम लगातार धाम में मौजूद रहकर यात्रियों की मदद कर रही है. वहीं, बढ़ती भीड़ के चलते स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर बैरिकेडिंग होने से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि इस वर्ष यात्रा अपने चरम पर है, इसलिए व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर और व्यवस्थित बनाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें : बुध होंगे उदित, वृषभ, मिथुन और कुंभ राशियों पर पड़ सकता है सकारात्मक असर

यह भी देखें: b2 बाईपास श्रीराम कॉलोनी में बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

2

2