KBP Times

शनि दोष और दरिद्रता से बचना हो तो बिल्कुल नहीं खरीदें पांच चीज़ें

shani greh

Astrology and Religion: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना गया है। कर्म के कारण शनि को सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि एकलौता ऐसा ग्रह है जिसके पास साढ़े साती और ढैया का हक है। ऐसे में व्यक्ति को जीवन में एक बार जरूर शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर शनि किसी के ऊपर प्रसन्न होते हैं, तो रंक को राजा और राजा को रंक बनाने में देर नहीं लगाते हैं। लेकिन शनिवार के दिन कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी करना आपके लिए अशुभ साबित हो सकती है। मान्यता है कि अनजाने में की गई गलत खरीदारी व्यक्ति को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभावों का सामना करा सकती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि शनिवार को किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

लोहा
शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं खरीदना अत्यंत अशुभ माना जाता है। लोहा शनि से संबंधित है। इसलिए शनिवार के दिन इसे घर में लाने से सुख-शांति छिन जाती है। घर में तनाव और कलह बनी रहती है। हालांकि इस दिन लोहे का दान करना लाभकारी माना जाता है। इसलिए अगर आप लोहे का दान करने की सोच रहे हैं, तो शनिवार को छोड़कर किसी और दिन खरीदकर रख लें।

नमक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को नमक खरीदने की मनाही होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है। ऐसा करने से आप कर्ज के बोझ में दब सकते हैं। हालांकि इस दिन नमक का दान करने से शनि दोष दूर होता है। इसलिए शुक्रवार को नमक मंगा लें।

काला तिल
काले तिल शनिदेव की पूजा में उपयोग किए जाते हैं, लेकिन शनिवार को इन्हें खरीदना वर्जित माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन तिल खरीदने से कार्यों में बाधाएं आती हैं। पूजा के लिए काले तिल एक दिन पहले ही खरीद लेना शुभ होता है।

तेल
शनि साढ़े साती, ढैया और शनि दोष के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए शनिदेव को शनिवार को सरसों का तेल चढ़ाना लाभकारी मानी जाता है। लेकिन शनिवार के दिन सरसों का तेल या किसी भी प्रकार का खाद्य तेल खरीदने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन तेल खरीदने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : गजकेसरी राजयोग के साथ शुक्र प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित शुक्रवार का संपूर्ण पंचांग

काले रंग के जूते-चप्पल
शनिवार को काले रंग के जूते या चमड़े से बने जूते-चप्पल खरीदना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में रुकावटें आती हैं, असफलता का सामना करना पड़ता है और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी देखें : छात्रसंघ नहीं तो शिक्षक संघ भी नहीं! प्रशासन पर लग रहे दोहरे मापदंड के आरोप

शनिवार को क्या खरीदना शुभ होता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से शनिदेव प्रसन्न भी होते हैं। इसलिए आप शनिवार के दिन दान देने के लिए काले रंग के कपड़े खरीद सकते हैं। इसके अलावा भगवान शिव या शनिदेव की पूजा सामग्री और शनिदेव का रत्न नीलम खरीद सकते हैं। इसके अलावा चावल, आटा या अन्य अनाज खरीदी करना लाभकारी होगा।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव