KBP Times

आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, कलश स्थापना के लिए जानें विधि, मंत्र

navratri ghat sthapana

Navratra 2026: आज 19 मार्च गुरुवार से हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ चैत्र नवरात्रि आरंभ हो रही है, जो नवमी तिथि यानि 27 मार्च 2026 को रामनवमी के साथ समाप्त होगी। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ कलश स्थापना करने का विधान है। इस साल चैत्र नवरात्रि पर अमावस्या का संयोग रहने वाला है। बता दें कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। चैत्र नवरात्रि का शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना विधि, मां शैलपुत्री पूजा विधि, षोडशोपचार पूजन विधि, मंत्र, आरती के बारे में जानिए

चैत्र नवरात्रि पूजन सामग्री की लिस्ट

थोड़ी शुद्ध मिट्टी, बौने के लिए बिना धोएं हुए जौ, मिट्टी, पीतल या फिर तांबे का कलश, आम या अशोक के पांच पत्ते एक-दूसरे से जुड़े हुए, कलश के ऊपर रखने के लिए कटोरी, कटोरी को भरने के लिए अनाज, एक नारियल, एक लाल कपड़ा य़ा चुनरी, कलावा, सिंदूर, चूना-हल्दी से बना हुआ तिलक, अक्षत, जल, गंगाजल, 1 सिक्का, 1 सुपारी, माता दुर्गा की प्रतिमा या मूर्ति, लाल रंग का, कपड़ा बिछाने के लिए, लकड़ी की चौकी, फूल, माला, सिंदूर, अक्षत, मिठाई, सोहल श्रृंगार, कमलगट्टा, पंचमेवा, पान, सुपारी, लौंग, बताशा, दीपक, धूप, घी, अगरबत्ती, पैसे, थोड़ी छोटी इलायची, एक लोटे में जल, फल, जायफल, जावित्री, नारियल, नैवेद्य, भोग के लिए फल, मेवे आदि।

चैत्र नवरात्रि 2026 कलश स्थापना विधि

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना किया जाता है। इस दिन आप स्वयं से या फिर पंडित बुलाकर घटस्थापना कर सकते हैं। अगर आप स्वयं कर रहे हैं, तो इस सरल विधि से कर सकते हैं। सबसे पहले एक साफ लकड़ी की चौकी रखें और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर उस पर मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद प्रथम पूज्य भगवान गणेश का ध्यान करके पूजा की शुरुआत करें। अब कलश स्थापना के लिए शुद्ध मिट्टी में जौ मिलाकर चौकी के पास रखें। फिर मिट्टी या पीतल के कलश के मुख पर कलावा बांधें और उस पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इसके बाद कलश में जल और गंगाजल भरें और उसमें 2 लौंग, एक हल्दी की गांठ, एक सुपारी, थोड़ी दूर्वा और एक सिक्का डालें। फिर आम या अशोक के पत्ते लगाकर कलश को ढक्कन से बंद करें और ऊपर चावल या गेहूं रखें। यदि आप कलश पर नारियल स्थापित कर रहे हैं, तो उस पर स्वास्तिक बनाकर लाल कपड़ा लपेटें और कलावा से बांधकर कलश के ऊपर रखें। इसके बाद विधिपूर्वक कलश और मां दुर्गा की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें। मां दुर्गा और मां शैलपुत्री का ध्यान करते हुए सफेद फूल, माला, सिंदूर, कुमकुम, अक्षत और सोलह श्रृंगार अर्पित करें। फिर फल और मिठाई का भोग लगाएं। अंत में घी का दीपक और धूप जलाकर मां दुर्गा, शैलपुत्री के मंत्र, स्तोत्र, कवच आदि का पाठ कर लें और अंत में आरती करके भूलचूक के लिए माफी मांग लें।

चैत्र नवरात्रि घट स्थापना पूजन

कलश के नीचे जौ और सप्तधान बिछाने का मंत्र, इस मंत्र को बोलते हुए सप्तधान और जौ को कलश की नीचे मिट्टी पर फैला दें।

ऊं धान्यमसि धिनुहि देवान् प्राणाय त्यो दानाय त्वा व्यानाय त्वा। दीर्घामनु प्रसितिमायुषे धां देवो वः सविता हिरण्यपाणिः प्रति गृभ्णात्वच्छिद्रेण पाणिना चक्षुषे त्वा महीनां पयोऽसि।।

कलश में जल भरने का मंत्र

कलश में जल भरते समय इस मंत्र को बोलें- ओम वरुणस्योत्तम्भनमसि वरुणस्य स्काभसर्जनी स्थो वरुणस्य ऋतसदन्यसि वरुणस्य ऋतसदनमसि वरुणस्य ऋतसदनमा सीद।।

कलश की पूजा करते समय

इसके बाद कलश पर एक फूल चढ़ा दें और बोले ओम आ जिघ्र कलशं मह्या त्वा विशन्त्विन्दवः। पुनरूर्जा नि वर्तस्व सा नः सहस्रं धुक्ष्वोरुधारा पयस्वती पुनर्मा विशतादयिः।।

कलश में चंदन लगाते समय बोलें ये मंत्र

चंदन लगाते समय इस मंत्र को बोलें और फिर इस फूल को जल में अर्पित कर दें। ओम त्वां गन्धर्वा अखनस्त्वामिन्द्रस्त्वां बृहस्पतिः। त्वामोषधे सोमो राजा विद्वान् यक्ष्मादमुच्यत।।

कलश में सर्वौषधि डालने का मंत्र

कलश में सर्वोषधि डालने का मंत्र दृ ओम या ओषधीः पूर्वाजातादेवेभ्यस्त्रियुगंपुरा। मनै नु बभ्रूणामह ग्वंग शतं धामानि सप्त च।।

कलश पर पंच पल्लव रखने का मंत्र

आम पल्लव रखते हुए यह मंत्र बोले। ओम अश्वस्थे वो निषदनं पर्णे वो वसतिष्कृता।। गोभाज इत्किलासथ यत्सनवथ पूरुषम्।।

कलश में सप्तमृत्तिका डालने का मंत्र

अब इसके बाद कलश में सात प्रकार की मिट्टी जिसे सप्तमृतिका कहते हैं डालें। ओम स्योना पृथिवि नो भवानृक्षरा निवेशनी। यच्छा नः शर्म सप्रथाः।
कलश में सुपारी छोड़ने का मंत्र

अब आप कलश में एक सुपारी और पान छोड़ें और यह मंत्र बोलें। ओम याः फलिनीर्या अफला अपुष्पायाश्च पुष्पिणीः। बृहस्पतिप्रसूतास्ता नो मुञ्चन्त्व ग्वंग हसः।।

कलश में अब एक सिक्का रखें

कलश में अब आपको एक सिक्का डालें, जो एक रूपए, पांच या कोई अन्य सिक्का हो। इसके साथ ही ये मंत्र बोले- ओम हिरण्यगर्भः समवर्तताग्रे भूतस्य जातः पतिरेक आसीत्। स दाधार पृथिवीं द्यामुतेमां कस्मै देवाय हविषा विधेम।।

कलश को वस्त्र अर्पित करने का मंत्र

इस मंत्र को बोलते हुए आप एक लाल अथवा पीला कपड़ा कलश के मुंह के पास यानी गर्दन पर लपेट दें। ओम सुजातो ज्योतिषा सह शर्म वरूथमाऽसदत्स्वः । वासो अग्ने विश्वरूप ग्वंग सं व्ययस्व विभावसो।।

कलश के ऊपर चावल रखते समय बोलें ये मंत्र

ऊं पूर्णा दर्वि परा पत सुपूर्णा पुनरा पत। वस्नेव विक्रीणावहा इषमूर्ज ग्वंग शतक्रतो।। इस मंत्र को बोलते हुए कलश के ऊपर चावल से भरा पात्र रख दें। फिर नारियल रखें।

कलश पर नारियल स्थपित करने का मंत्र

नारियल में स्वास्तिक लगाने के साथ लाल रंग के कपड़े या टून को कलावा से बांधते समय बोले ये मंत्र ओम याः फलिनीर्या अफला अपुष्पा याश्च पुष्पिणीः। बृहस्पतिप्रसूतास्ता नो मुञ्चन्त्व हसः।।

कलश में वरुण सहित सभी देवी देवताओं, तीर्थों का आह्वान

ओम तत्त्वा यामि ब्रह्मणा वन्दमानस्तदा शास्ते यजमानो हविर्भिः। अहेडमानो वरुणेह बोध्युरुश ग्वंग स मा न आयुः प्र मोषीः। अस्मिन् कलशे वरुणं साङ्गं सपरिवारं सायुधं सशक्तिकमावाहयामि। ओम भूर्भुवः स्वः भो वरुण, इहागच्छ, इह तिष्ठ, स्थापयामि, पूजयामि, मम पूजां गृहाण। ‘ओम अपां पतये वरुणाय नमः।

यह भी पढ़ें : चैत्र नवरात्र 2026:कल कब और कितने बजे करें घटस्थापना?जानें सबसे अच्छा मुहूर्त

अब कलश को भगवान गणेश मानकर पंचोपचार सहित पूजा करें। इसके बाद कलश में सिक्का सहित अन्य चीजें डाल दें।

यह भी देखें : “मुझे लोगों ने अध्यक्ष बनाया है…” | बेनीवाल पर राजाराम मील का बड़ा पलटवार | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

2

2